फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CUET UG Exam 2023: मणिपुर में सीयूईटी स्नातक परीक्षा टली, श्रीनगर में बदला गया परीक्षा केंद्र

Fri, 19 May 2023 06:38 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली

सार

CUET UG Exam 2023: यूजीसी के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने शुक्रवार को कहा कि कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए मणिपुर में सामान्य स्नातक प्रवेश परीक्षा सीयूईटी को 29 मई तक के लिए टाल दिया गया है। कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) का दूसरा संस्करण 21 मई से देश भर में शुरू होने वाला है।
विज्ञापन
CUET UG 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CUET UG Exam 2023: यूजीसी के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने शुक्रवार को कहा कि कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए मणिपुर में सामान्य स्नातक प्रवेश परीक्षा सीयूईटी को 29 मई तक के लिए टाल दिया गया है। कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) का दूसरा संस्करण 21 मई से देश भर में शुरू होने वाला है।

विज्ञापन


एम जगदीश कुमार ने कहा कि परीक्षा आयोजित करने वाली राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) श्रीनगर में एक अस्थायी परीक्षा केंद्र स्थापित करने पर विचार कर रही है, ताकि उन उम्मीदवारों को समायोजित किया जा सके, जिन्हें जम्मू-कश्मीर के बाहर केंद्र आवंटित किए गए हैं। जम्मू और कश्मीर और झारखंड के कई छात्रों को उनके गृहनगर से सैकड़ों किलोमीटर दूर एक करीबी केंद्र के लिए उनकी पसंद के बावजूद परीक्षा केंद्र आवंटित किए जाने के कारण रोका गया है।

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के प्रमुख ने न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा से कहा, ''एनटीए उन उम्मीदवारों को समायोजित करने के लिए श्रीनगर में एक अस्थायी केंद्र स्थापित करने की संभावना तलाश रहा है, जिन्हें बाहर केंद्र आवंटित किए गए हैं। मणिपुर में इस महीने की शुरुआत में हिंसा के कारण माहौल खराब हुआ था। इसी वजह से परीक्षा को एक सप्ताह के लिए टाल दिया गया है और छात्रों के पास अभी भी केंद्र बदलने का विकल्प है।

पूर्वोत्तर राज्य में परीक्षा 29 मई से शुरू होगी

कुमार ने कहा कि एनटीए ने राज्य प्रशासन के परामर्श से कानून और व्यवस्था की स्थिति की सावधानीपूर्वक समीक्षा की है और इन उम्मीदवारों से उनके पसंदीदा शहर को जानने के लिए टेलीफोन के माध्यम से संपर्क किया है। कुछ उम्मीदवार जो मणिपुर में नहीं थे या किसी अन्य राज्य में परीक्षा देना चाहते थे, उन्हें (केंद्र) दिल्ली और गुवाहाटी सहित अन्य शहरों में आवंटित किया जा रहा है। मणिपुर के उम्मीदवारों के लिए केंद्र बदलने का विकल्प अभी भी उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें