मेडिकल छात्रों के लिए एक नया पाठ्यक्रम
जो छात्र 12वीं कक्षा पास कर चुके हैं और चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में आना चाहते हैं, वे भी एक नई डिग्री कार्यक्रम बीएसआरएमएस यानी बैचलर ऑफ सोवा-रिग्पा मेडिसिन एंड सर्जरी के लिए दाखिला आवेदन कर सकेंगे। इस नए कोर्स की अवधि साढ़े पांच साल है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इनमें दाखिलों के जेईई और नीट जैसी परीक्षाओं के स्कोर को स्वीकार किया जाएगा या फिर कोई नए दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।
स्नातक की डिग्री पूरी कर चुके छात्रों के लिए पाठ्यक्रम
जिन्होंने 12वीं पास कर ली है या फिर स्नातक की डिग्री पूरी कर ली है, वे फैशन टेक्नोलॉजी, फैशन मैनेजमेंट, अर्बन डिजाइन आदि में चार वर्षीय स्नातक और दो वर्षीय परास्नातक पाठ्यक्रम में दाखिला ले सकेंगे। जबकि स्पोर्ट्स मैनेजमेंट और स्पोर्ट्स साइंस में तीन साल का स्नातक कार्यक्रम और दो साल का परास्नातक डिग्री कार्यक्रम शुरू किए गए हैं।