फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UGC: यूजीसी ने शुरू किए नए डिग्री कार्यक्रम, जानिए कौन-कौनसे पाठ्यक्रम हुए शुरू और क्या बदला?

Mon, 28 Mar 2022 09:58 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UGC Announces New UG PG Degree Program: यूजीसी ने नए स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्री पाठ्यक्रमों की एक सूची भी जारी की है। इसमें कुछ पाठ्यक्रमों की अवधि को संशोधित किया गया है। साथ ही आयोग ने विभिन्न डिग्री कार्यक्रमों के लिए पात्रता मानदंड में कुछ बदलाव की भी घोषणा की है।
विज्ञापन
यूजीसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने हाल ही में कुछ नए डिग्री पाठ्यक्रमों के लिए निर्देश जारी किए हैं। साथ ही यूजीसी ने नए स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्री पाठ्यक्रमों की एक सूची भी जारी की है। इसमें कुछ पाठ्यक्रमों की अवधि को संशोधित किया गया है। साथ ही आयोग ने विभिन्न डिग्री कार्यक्रमों के लिए पात्रता मानदंड में कुछ बदलाव की भी घोषणा की है। छात्र इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट ugc.ac.in पर जा सकते हैं।

विज्ञापन

 

जानें कौन-से पाठ्यक्रम किए संशोधित

यूजीसी द्वारा जारी अधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, जहां मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (एमसीए) के कोर्स की अवधि तीन साल से घटाकर सिर्फ दो साल कर दी गई है तो वहीं, बैचलर ऑफ ऑक्यूपेशनल थेरेपी की अवधि चार साल से बढ़ाकर अब साढ़े चार साल कर दी गई है।
 

मेडिकल छात्रों के लिए एक नया पाठ्यक्रम

जो छात्र 12वीं कक्षा पास कर चुके हैं और चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में आना चाहते हैं, वे भी एक नई डिग्री कार्यक्रम बीएसआरएमएस यानी बैचलर ऑफ सोवा-रिग्पा मेडिसिन एंड सर्जरी के लिए दाखिला आवेदन कर सकेंगे। इस नए कोर्स की अवधि साढ़े पांच साल है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इनमें दाखिलों के जेईई और नीट जैसी परीक्षाओं के स्कोर को स्वीकार किया जाएगा या फिर कोई नए दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।
 

स्नातक की डिग्री पूरी कर चुके छात्रों के लिए पाठ्यक्रम

जिन्होंने 12वीं पास कर ली है या फिर स्नातक की डिग्री पूरी कर ली है, वे फैशन टेक्नोलॉजी, फैशन मैनेजमेंट, अर्बन डिजाइन आदि में चार वर्षीय स्नातक और दो वर्षीय परास्नातक पाठ्यक्रम में दाखिला ले सकेंगे। जबकि स्पोर्ट्स मैनेजमेंट और स्पोर्ट्स साइंस में तीन साल का स्नातक कार्यक्रम और दो साल का परास्नातक डिग्री कार्यक्रम शुरू किए गए हैं।  

 
विज्ञापन

यूजीसी द्वारा नए डिग्री पाठ्यक्रमों की सूची 

  1. मेडिसिन एंड सर्जरी
  2. बैचलर ऑफ सोवा रिग्पा मेडिसिन एंड सर्जरी (बीएसआरएमएस)
  3. इंजीनियरिंग इन टेक्नोलॉजी/ आर्किटेक्चर/ डिजाइन
  4. बैचलर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (बीएफटेक)
  5. फैशन प्रौद्योगिकी में स्नातकोत्तर (एमएफटेक)
  6. फैशन प्रबंधन में स्नातकोत्तर (एमएफएम)
  7. शहरी डिजाइन स्नातक (बीयूडी)
  8. शहरी डिजाइन में स्नातकोत्तर (एमयूडी)
  9. खेल प्रबंधन में स्नातक (बीएसएम)
  10. खेल प्रबंधन में स्नातकोत्तर (एमएसएम)
  11. खेल विज्ञान स्नातक (बीएसएस)
  12. खेल विज्ञान के स्नातकोत्तर (एमएसएस)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें