गुवाहाटी यूनिवर्सिटी ने अंतिम सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए मानक संचालन प्रक्रिया ( Standard Operating Procedure -SOP) जारी की है। परीक्षा 22 सितंबर से निर्धारित की गई हैं। जबकि इंटरमीडिएट सेमेस्टर के छात्रों को आंतरिक मूल्यांकन के अंकों के आधार पर पदोन्नत किया जाएगा। बता दें कि इसके लिए अंतिम सेमेस्टर अंडरग्रेजुएट (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) सेमेस्टर के छात्रों का मूल्यांकन 50-50 फॉर्मूला का उपयोग करके किया जाएगा। यानि ऑफलाइन परीक्षा से 50 फीसदी अंक और शेष 50 फीसदी आंतरिक आकलन से दिए जाएंगे।