फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UCEED, CEED Exam 2026: सीड और यूसीड परीक्षा की तारीख घोषित, जनवरी में इस दिन होगा एग्जाम; जानें समय

Fri, 01 Aug 2025 03:20 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UCEED, CEED Exam Date 2026 OUT: आईआईटी बॉम्बे ने यूसीईईडी और सीईईडी 2026 परीक्षाओं की तारीखों का एलान कर दिया है। ये डिजाइन प्रवेश परीक्षाएं 18 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएंगी। पूरा शेड्यूल और अन्य जानकारियां आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द जारी होंगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UCEED, CEED Exam Date 2026: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे द्वारा अंडरग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन (UCEED) और कॉमन एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन (CEED) 2026 का आयोजन जनवरी में किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख भी देख सकते हैं।

इस दिन होगी परीक्षा 

यूसीईईडी और सीईईडी की परीक्षाएं 18 जनवरी 2026 को किया जाएगा। दोनों परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होंगी। आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई अपडेट के अनुसार, इन दोनों डिजाइन प्रवेश परीक्षाओं से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण तिथियां और जानकारी 1 अक्तूबर 2025 तक जारी की जाएगी।  

विज्ञापन


यूसीईईडी परीक्षा का आयोजन बैचलर ऑफ डिजाइन (B.Des) कोर्स में प्रवेश के लिए किया जाता है, जबकि सीईईडी परीक्षा के जरिए छात्र मास्टर ऑफ डिजाइन (M.Des) और पीएचडी प्रोग्राम्स में दाखिला ले सकते हैं।

पिछले साल के टॉपर कौन रहे?

यूसीईईडी 2025 के परिणाम आंकड़ों के अनुसार, कुल 15,408 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 5,703 सफल हुए। सफल उम्मीदवारों में 3,420 महिलाएं और 2,283 पुरुष शामिल थे। टॉपर्स की बात करें तो श्रेयांश अग्रवाल ने 300 में से 230.16 अंक प्राप्त कर AIR 1 हासिल किया, जबकि महिला टॉपर मनस्वी शरतचंदर ने 201.53 अंकों के साथ AIR 9 पाई। 

विज्ञापन

कौन दे सकता है ये एग्जाम?

  • डिजाइन के लिए स्नातक सामान्य प्रवेश परीक्षा (UCEED): यह परीक्षा उन छात्रों के लिए होती है जो 12वीं कक्षा के बाद डिज़ाइन में स्नातक (B.Des - Bachelor of Design) कोर्स में प्रवेश लेना चाहते हैं।
  • डिजाइन के लिए सामान्य प्रवेश परीक्षा (CEED): यह परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए होती है जो स्नातक (Graduation) के बाद डिज़ाइन में मास्टर्स (M.Des - Master of Design) या Ph.D प्रोग्राम्स में प्रवेश लेना चाहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें