फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OTET 2025: ओडिशा शिक्षक पात्रता परीक्षा पेपर लीक मामले में एक और शिक्षक गिरफ्तार, अब तक सात गिरफ्तारियां

Fri, 01 Aug 2025 02:58 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

OTET 2025 Paper Leak: ओडिशा शिक्षक पात्रता परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले में पुलिस ने एक और शिक्षक को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक 7 गिरफ्तारियां हो चुकीं हैं।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bhubaneshwar: ओडिशा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (OTET) 2025 के प्रश्नपत्र लीक मामले में पुलिस ने शुक्रवार को एक और शिक्षक को गिरफ्तार किया है। अब तक इस मामले में कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। ताजा गिरफ्तारी कालाहांडी जिले से हुई है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान प्रशांत कुमार खमरी के रूप में हुई है, जो भवानीपटना के भेड़जीपदर में एक सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशांत ने तैयार किया था प्रश्नपत्र

क्राइम ब्रांच के अनुसार, खमरी विशेष ओटीईटी-2025 परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक करने में शामिल था। यह परीक्षा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSE), कटक द्वारा 20 जुलाई को आयोजित की जानी थी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हाथ से लिखा हुआ प्रश्नपत्र खमरी ने ही तैयार किया था।

जांच में यह भी सामने आया है कि खमरी ने इस षड्यंत्र को अंजाम देने के लिए कई अन्य लोगों के साथ मिलकर योजना बनाई थी। इनमें बिजय कुमार मिश्रा (राज्य एक्स-कैडर शिक्षक संघ के पूर्व वर्किंग प्रेसिडेंट) और सनातन बिसोई (कोरापुट जिला के एक्स-कैडर शिक्षक संघ के अध्यक्ष) शामिल हैं।

क्राइम ब्रांच अधिकारियों के मुताबिक, खमरी ने पिछले विशेष ओटीईटी परीक्षा में असफल हुए शिक्षकों को फंसाया और उनसे पैसे लेकर प्रश्नपत्र बेचे ताकि वह आसानी से पैसा कमा सके। एक अधिकारी ने बताया कि खमरी ने उन उम्मीदवारों से नकद पैसा इकट्ठा करने के बाद मिश्रा को फोन-पे के जरिए 99,000 रुपये ट्रांसफर किए थे।

इससे पहले छह अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर कटक के जेएमएफसी-III कोर्ट में पेश किया जा चुका है। पुलिस ने खमरी का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और गवाहों की मौजूदगी में उसके हस्तलिखित नमूने भी इकट्ठा किए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें