18 जनवरी को हुई परीक्षा
आईआईटी बॉम्बे ने यूसीईईडी 2026 परीक्षा का आयोजन 18 जनवरी को किया था। परीक्षा के बाद 28 जनवरी को फाइनल आंसर की जारी की गई। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को कॉमन मेरिट रैंक (ऑल इंडिया रैंक) दी जाएगी। मेरिट लिस्ट उम्मीदवारों के पार्ट-A और पार्ट-B में प्राप्त कुल अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
रिजल्ट के बाद क्या होगा?
यूसीईईडी परीक्षा पास करने और रैंक मिलने के बाद भी उम्मीदवारों को सीधे प्रवेश नहीं मिलता है। इसके लिए योग्य अभ्यर्थियों को आईआईटी बॉम्बे द्वारा आयोजित संयुक्त सीट आवंटन (काउंसलिंग) प्रक्रिया में भाग लेना होगा।
इस काउंसलिंग के माध्यम से उम्मीदवारों को बी.डेस (Bachelor of Design) कार्यक्रम में प्रवेश दिया जाएगा। यह प्रवेश आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी गुवाहाटी, आईआईटी हैदराबाद, आईआईटी रुड़की और IIITDM जबलपुर जैसे संस्थानों में उपलब्ध सीटों के आधार पर होगा।
रिजल्ट कैसे करें चेक
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड देख सकते हैं:
- सबसे पहले UCEED की आधिकारिक वेबसाइट uceed.iitb.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिखाई दे रहे “UCEED 2026 Result” लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद उम्मीदवार लॉगिन पेज खुल जाएगा।
- यहां अपना पंजीकृत ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
- फिर Login/Submit बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद स्क्रीन पर आपका UCEED 2026 का रिजल्ट, स्कोर और रैंक दिखाई देगा।