UCEED 2025 Result: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे ने अंडरग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन (UCEED) 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट uceed.iitb.ac.in पर जाकर देख सकते हैं। इस परीक्षा में सफल होने वाले छात्र आईआईटी समेत अन्य भागीदारी संस्थानों में बैचलर ऑफ डिजाइन (BDes) प्रोग्राम में प्रवेश लेने के पात्र होंगे।
उम्मीदवार को लॉगिन करने के लिए पंजीकृत ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा। स्कोरकार्ड 10 मार्च से डाउनलोड किया जा सकेगा और इसकी अंतिम तिथि 11 जून 2025 होगी। यह स्कोरकार्ड एक साल तक मान्य रहेगा।