पात्रता मानदंड
प्रवेश के लिए आयु सीमा को लेकर केवीएस ने स्पष्ट किया है कि कक्षा 1 में प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु 6 वर्ष होगी, जिसकी गणना 31 मार्च 2025 के अनुसार की जाएगी। इसी तरह, बालवाटिका-1 के लिए 3 से 4 वर्ष, बालवाटिका-2 के लिए 4 से 5 वर्ष और बालवाटिका-3 के लिए 5 से 6 वर्ष की आयु सीमा निर्धारित की गई है।
सभी वर्गों के लिए आरक्षण नीति केवीएस प्रवेश दिशानिर्देश 2025-26 के अनुसार लागू होगी। इच्छुक अभिभावकों को यह सलाह दी जाती है कि वे समय पर आवेदन करें और प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट या संबंधित विद्यालय से प्राप्त करें।
इस तरह से करें आवेदन
अभिभावक निम्नलिखित चरणों का पालन करके अपने बच्चों के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- पहले आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध "कक्षा 1 पंजीकरण" लिंक को चुनें।
- अभिभावक को अपने मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी का उपयोग करके पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
- आवश्यक विवरण जैसे छात्र का नाम, जन्मतिथि, माता-पिता की जानकारी, पते आदि को सही-सही भरें।
- आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए निर्धारित पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें।
- सभी विवरणों की समीक्षा करने के बाद फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर रख लें