UCEED 2019 की ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, सभी इच्छुक अभ्यर्थी UCEED की आधिकारिक वेबसाइट
पर जाकर 09 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
12वीं पास डिजाइनिंग में भविष्य बनाने के लिए इच्छुक विद्यार्थियों के लिए आवेदन खुले हैं। आईआईटी बॉम्बे,गुवाहाटी और जबलपुर में दाखिले हेतु डिजाइनिंग के लिए स्नातक प्रवेश परीक्षा कराई जाती है।
आईआईटी बॉम्बे द्वारा UCEED की प्रवेश परीक्षा हेतु 19 जनवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 01 बजे तक 24 शहरों में ये परीक्षा कराई जाएगी।
महत्वपूर्ण तारीखें
ऑनलाइन आवेदन का प्रारंभ: 9 अक्टूबर, 2018
आवेदन की आखिरी तारीख: 9 नवंबर, 2018
लेट फीस आवेदन की आखिरी तारीख: 16 नवंबर, 2018
प्रवेश परीक्षा: 19 जनवरी, 2019
परीक्षा रिजल्ट: 01 मार्च, 2019
परीक्षा पद्धति
परीक्षा पत्र अंग्रेजी में बनाया जायेगा। 300 अंकों का परीक्षा पत्र होगा। परीक्षा पत्र तीन खंडों में बटा होगा, जिनमें न्यूमेरिकल अंवेरस टाइप प्रश्न, मल्टीप्ल सेलेक्ट प्रश्न और वैकल्पिक प्रश्न आएंगे।
किन शहरों में होगी प्रवेश परीक्षा
UCEED 2018 की प्रवेश परीक्षा देश के 24 शहरों में आयोजित की जाएगी। जिनमें चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, अहमदाबाद बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, लखनऊ, जयपुर, थ्रिस्सूर, तिरुवनंतपुरम, गुहावटी, हैदराबाद, पणजी, मुंबई, नागपुर, पुणे, रायपुर, विशाखापत्तनम आदि सम्मिलित हैं।