फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UBSE 10th Result 2026: 90.77% बच्चे पास, कमल सिंह चौहान थे टॉपर... जानें पिछले वर्ष कैसा था 10वीं का रिजल्ट

Sat, 25 Apr 2026 06:20 AM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UBSE 10th Result Past Year Trend: उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं के नतीजे आज, 25 अप्रैल को सुबह 10 बजे घोषित करेगा। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले वर्ष 10वीं में बच्चों का प्रदर्शन कैसा रहा था। नतीजे अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से देखें जा सकेंगे। उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट लाइव अपडेट्स

रिजल्ट देखने के लिए 10वीं के विद्यार्थी यहां क्लिक करें...
रिजल्ट देखने के लिए 12वीं के विद्यार्थी यहां क्लिक करें...
 
विज्ञापन
Uttarakhand UK Board Result 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UBSE 10th Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) कक्षा 10वीं के नतीजे आज, 25 अप्रैल को घोषित करेगा। परिणाम की घोषणा सुबह 10.00 बजे की जाएगी। पिछले साल बोर्ड ने 19 अप्रैल को नतीजों की घोषणा की थी। 10वीं में 90.77% बच्चों ने परीक्षा पास की थी। उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट लाइव अपडेट्स

विज्ञापन

1.12 लाख विद्यार्थियों के नतीजे होंगे जारी

इस बार हाईस्कूल की परीक्षा का आयोजन 112679 विद्यार्थियों के लिए किया गया। इसमें 110573 संस्थागत और 2106 व्यक्तिगत परीक्षार्थी थे। कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 23 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक आयोजित की गईं। नतीजे 25 अप्रैल को प्रकाशित होंगे।

UBSE 10th Passing Marks 2026: उत्तीर्णता मानदंड

जो भी छात्र उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा में शामिल हुए थे, उन्हें परीक्षा पास करने के लिए 33% अंक हासिल करने होंगे। इसके अतिरिक्त, यूबीएसई प्रत्येक उम्मीदवार की कक्षा 10वीं की उपस्थिति को भी ध्यान में रखता है। उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट लाइव अपडेट्स

ग्राफिक पर क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर:

साल 2025 के 10वीं परिणाम के आंकड़े

पिछले वर्ष (2025 में) उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा के लिए 1,13,690 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थीं। हाईस्कूल में 1,11,420 संस्थागत, 2268 व्यक्तिगत परीक्षार्थी शामिल थे। बोर्ड परीक्षा के आयोजन के लिए प्रदेशभर में कुल 1,245 परीक्षा केंद्र बनाए गए। इनमें 49 एकल व 1,196 मिश्रित केंद थे। उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने नतीजों की घोषणा 19 अप्रैल, 2025 को की थी। कुल परीक्षाफल 90.77% दर्ज किया गया। इसमें 88.20% लड़के सफल हुए, जबकि 93.25% लड़कियां परीक्षा में पास होकर लड़कों से आगे रहीं। बागेश्वर के कमल सिंह चौहान और हल्द्वानी (नैनीताल) के जतिन जोशी ने संयुक्त रूप से 99.20 फीसदी अंक हासिल कर टॉप किया।
 
विषय विवरण
वर्ष 2025
कुल पंजीकरण 1,13,690
संस्थागत परीक्षार्थी 1,11,420
व्यक्तिगत परीक्षार्थी 2,268
कुल परीक्षा केंद्र 1,245
एकल केंद्र 49
मिश्रित केंद्र 1,196
रिजल्ट घोषित तिथि 19 अप्रैल 2025
कुल पास प्रतिशत 90.77%
लड़कों का पास प्रतिशत 88.20%
लड़कियों का पास प्रतिशत 93.25%
टॉपर्स कमल सिंह (बागेश्वर)
जतिन जोशी (हल्द्वानी)
टॉपर्स के अंक 99.20%

UBSE UK Board 10th Topper List 2025: पिछले वर्ष 10वीं के टॉपर्स

रैंक नाम जिला प्राप्तांक (500 में से) प्रतिशत (%)
1 कमल सिंह चौहान बागेश्वर 496 99.20%
1 जतिन जोशी हल्द्वानी, नैनीताल 496 99.20%
2 कनकलता टिहरी गढ़वाल 495 99.00%
3 दिव्यम उत्तरकाशी 494 98.80%
3 प्रिया रुद्रप्रयाग 494 98.80%
3 दीपा जोशी ऊधम सिंह नगर 494 98.80%
विज्ञापन

UBSE 10th Result Download: ऐसे डाउनलोड करें उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट

  • सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट पर जाएं।
  • अब यहां बोर्ड रिजल्ट्स वाले पेज पर जाएं, जिसका पता है: amarujala.com/results
  • अब विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से उत्तराखंड बोर्ड चुनें।
  • अब अपनी कक्षा (10वीं) चुनें।
  • अब मांगी गई जानकारी दर्ज करें और View Result वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • परिणाम स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा। 
  • भविष्य की जरूरतों के लिए परिणाम की कॉपी डाउनलोड कर लें।

या फिर आप यहां क्लिक करके भी सीधे परिणाम पेज पर जा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें