सबसे तेज परिणाम देखने के लिए पंजीकरण करें
UK Board Result 2025: 2,23,403 परीक्षार्थी पंजीकृत
प्रभारी माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. एसबी जोशी के अनुसार, हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा के लिए 2,23,403 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इसमें हाईस्कूल के लिए 1,13,690 और इंटर के 1,09,713 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। हाईस्कूल में 111420 संस्थागत, 2268 व्यक्तिगत परीक्षार्थी शामिल हैं। इंटर में 105298 संस्थागत, 4401 व्यक्तिगत परीक्षार्थी शामिल हैं। बोर्ड परीक्षा के आयोजन के लिए प्रदेशभर में कुल 1245 परीक्षा केंद्र बनाए गए। इनमें 49 एकल व 1196 मिश्रित केंद्र थे।
UK Board Result: पासिंग मार्क्स और ग्रेस मार्क्स
दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 21 फरवरी से 11 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गईं। पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक हासिल करने होंगे। जिन विषयों में थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों शामिल होते हैं, उनमें छात्रों को दोनों भागों में अलग-अलग पास होना जरूरी होता है। यदि कोई छात्र थोड़े अंतर से फेल होता है, तो उसे ग्रेस मार्क्स का लाभ दिया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: पिछले वर्षों में उत्तराखंड बोर्ड 12वीं के छात्रों का कैसा रहा प्रदर्शन? यहां जानें
UBSE UK Board Result 2025 Download: परिणाम जारी होने पर ऐसे कर सकेंगे चेक
नतीजों की घोषणा होने पर छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकेंगे। इसके साथ ही आपको यहां अपने ऑनलाइन रिजल्ट की कॉपी डाउनलोड करने की सुविधा भी मिलेगी। परिणाम जारी होने पर छात्र नीचे बताए चरणों का पालन करके अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे:
- सबसे पहले अमर उजाला वेबसाइट के रिजल्ट अनुभाग में जाएं, जिसका पता है: www.amarujala.com/results
- इसके बाद, विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से उत्तराखंड बोर्ड चुनें, यह आपको सूची में थोड़ा नीचे मिलेगा।
- अब 10वीं कक्षा के छात्र 10वीं वाले लिंक पर और 12वीं के छात्र 12वीं वाले लिंक पर क्लिक करें।
- अब मांगे गए क्रेडेंशियल (पंजीकरण संख्या/रोल नंबर/रोल कोड आदि) दर्ज करें।
- सबमिट पर क्लिक करें।
- आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगी।
- आप चाहें तो यहां उपलब्ध डाउनलोड बटन की मदद से अपनी ऑनलाइन मार्कशीट को डाउनलोड भी कर सकते हैं।