चार महीनों के बाद छोड़ी पांच कम्पनियां
2011 में ट्विटर जॉइन करने से पहले पराग अग्रवाल माइक्रोसॉफ्ट, याहू, एटी एंड टी लैब्स जैसी कंपनियों में काम कर चुके हैं। पराग के लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक उन्होंने 2006 से लेकर 2011 तक यानी 5 सालों में पांच कम्पनियां बदलीं। हर कम्पनी में पराग ने तकरीबन चार महीनों का ही वक्त गुजारा। यहां देखिए उनके पांच साल का सफर -
- 2006 : माइक्रोसॉफ्ट के रिसर्च डिपार्टमेंट में काम करना शुरू किया। लेकिन चार महीनों के अंदर ही उन्होंने कंपनी छोड़ दी।
- 2007 : नौ महीनों के लंबे गैप के बाद यानी जून 2007 में उन्होंने याहू जॉइन की। एक साल चार महीने काम करने के बाद उन्होंने इस कंपनी से भी रिजाइन कर दिया।
- 2009 : आठ महीने के इंतजार के बाद जून 2009 में पराग वापस माइक्रोसॉफ्ट कॉर्पाेरेशन के साथ जुड़े। लेकिन यहां भी चार महीने काम करने के बाद उन्होंने रिजाइन कर दिया।
- 2010 : आठ महीने के बाद एटी एंड टी लैब में जून 2010 से काम करना शुरू किया, लेकिन चार महीने बाद कम्पनी छोड़ दी।
- 2011 : आखिरकार अक्तूबर 2011 यानी 13 महीनों बाद पराग ने ट्विटर जॉइन किया और पिछले दस सालों से यहां काम कर रहे हैं।
यूजर बोले - तब अगर एचआर ने...
पराग के लिंक्डइन प्रोफाइल का स्क्रिनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पोस्ट को शेयर कर यूजर्स बोल रहे हैं कि पराग के रेज्यूमे में इतने महीनों का गैप और बार-बार नौकरी छोड़ने की बात को ध्यान में रखते हुए 10 में से 9 रिक्रूटर्स उनकी प्रोफाइल को रिजेक्ट कर देते। अगर उस समय ट्विटर की एचआर ने भी ऐसा किया होता, तो वह पराग जैसे हीरे को खो देती।