फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Positive Mindset: न निराश करो मन को बल्कि बदलें दृष्टिकोण; उम्मीद जगाएं और छोटे-छोटे कदम उठाकर आगे बढ़ें

Fri, 13 Feb 2026 02:20 PM IST
शाहीन परवीन डेविड लैंसफील्ड, हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू

सार

Overcoming Disappointment: अपने मन को निराशा से प्रभावित न होने दें और खुद को हतोत्साहित महसूस न करने दें। जब कभी निराशा महसूस हो, तो अपनी अपेक्षाओं की समीक्षा करें, सोच और दृष्टिकोण को सकारात्मक बनाएं, और हालात के अनुसार नए समाधान खोजें।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Positive Mindset: करिअर में निराशा होना सामान्य है। कभी हमें वह पद, अवसर या सम्मान नहीं मिलता, जिसकी हम उम्मीद करते हैं, और कभी लोगों का व्यवहार हमारी अपेक्षाओं के अनुसार नहीं होता। निराशा से सही तरीके से निपटने का मतलब है पहले अपनी भावनाओं को स्वीकार करना, फिर यह समझना कि हम इससे क्या फिर यह समझना कि हम इससे क्या सीख सकते हैं। अपनी अपेक्षाओं की समीक्षा करें, दृष्टिकोण बदलें और आगे बढ़ने के लिए रचनात्मक कदम उठाएं। 

विज्ञापन


जब हम असफलता को सीख में बदल देते हैं, तो वही निराशा हमारे विकास का आधार बन जाती है।

Trending Videos

भावनाओं को पहचानकर विश्लेषण करें 

भावनाओं को दबाने के बजाय, उनकी तीव्रता कम करने के लिए यह पहचानें कि आप क्या महसूस कर रहे हैं-जैसे आहत होना या निराशा, और उन भावनाओं को नाम दें। किसी नुकसान पर शोक मनाने के लिए स्वयं को समय दें और यदि आवश्यक हो, तो आगे बढ़ने से पहले कुछ देर उस दुख को महसूस करने की अनुमति भी दें।

अपेक्षाओं और वास्तविकता का मूल्यांकन करें

अपनी अपेक्षाओं और वास्तविक परिणाम के बीच के अंतर का विश्लेषण करें। यह समझने की कोशिश करें कि क्या आपकी अपेक्षाएं अवास्तविक रूप से अधिक थीं या किसी बाहरी कारण से परिणाम प्रभावित हुआ। इसके आधार पर, भविष्य के प्रयासों के लिए अपनी अपेक्षाओं को वास्तविकता के अनुरूप समायोजित करें।

 
विज्ञापन

समर्थन प्राप्त करें

निराशा को अपनी योग्यता की कमी या स्थायी असफलता न मानें, बल्कि उसे एक अस्थायी बाधा के रूप में देखें। इसे सफलता की यात्रा का हिस्सा समझें और व्यक्तिगत विफलता के बजाय एक मूल्यवान अनुभव में बदलें। साथ ही, व्यापक दृष्टिकोण पाने के लिए विश्वसनीय मित्रों या सहकर्मियों से बात करें, ताकि आप नकारात्मक विचारों में उलझने के बजाय स्थिति को संतुलित तरीके से समझ सकें।

सीख लें और लक्ष्य निर्धारित करें

स्थिति का विश्लेषण करके यह समझें कि क्या गलत हुआ और अगली बार आप क्या बेहतर कर सकते हैं। इस अनुभव का उपयोग अपनी रणनीति को सुधारने, कौशल को निखारने और आवश्यकता पड़ने पर अधिक व्यवहारिक वैकल्पिक मार्ग अपनाने के लिए करें।

रणनीतिक कदम उठाएं

अतीत की असफलताओं या निराशाओं में अटके रहने के बजाय अपनी ऊर्जा को नए लक्ष्यों की ओर केंद्रित करें। जो बीत गया, उससे सीख लें, लेकिन उसे अपने वर्तमान और भविष्य पर हावी न होने दें। आगे बढ़ने के लिए नई परियोजनाएं शुरू करें, अपने कौशल को निखारें और विभिन्न अवसरों के लिए आवेदन करते रहें। यह सक्रिय दृष्टिकोण आपके भीतर लचीलापन, सकारात्मकता और निरंतर प्रगति की गति भी बनाए रखेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें