आवेदन के लिए आवश्यक योग्यता
बीएड कार्यक्रम के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, वाणिज्य या मानविकी में स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, इंजीनियरिंग या प्रौद्योगिकी में विज्ञान और गणित में विशेषज्ञता वाले उम्मीदवारों को कम से कम 50% या 55% अंक होना आवश्यक है या इसके समकक्ष योग्यता रखनी होगी।
विशेष श्रेणियों के उम्मीदवारों जैसे एससी, एसटी, ओबीसी-एनसीएल और दिव्यांग (PwD) को पात्र होने के लिए न्यूनतम 45% अंक प्राप्त करने होंगे।
कितना लगेगा आवेदन शुल्क?
IGNOU में 2026 के B.Ed कार्यक्रम के लिए आवेदन करने के लिए कोई आयु सीमा नहीं है। सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए पंजीकरण शुल्क 1,000 रुपये है। आवेदन शुल्क का भुगतान क्रेडिट/डेबिट कार्ड या ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है।
कैसे होगा चयन?
B.Ed प्रवेश परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी और इसमें बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) शामिल होंगे। परीक्षा की अवधि दो घंटे की होगी। उम्मीदवारों को परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा और क्षेत्रवार मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
IGNOU BEd 2026 Registration: ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार BEd कार्यक्रम के लिए IGNOU के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन नीचे दिए गए चरणों से कर सकते हैं:
- पहले आप आधिकारिक वेबसाइट ignou-bed.samarth.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर IGNOU BEd आवेदन फॉर्म 2026 का लिंक ढूंढें और उस पर क्लिक करें।
- अपना ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी सही-सही भरें।
- स्कैन की गई तस्वीरें और दस्तावेज दिए गए प्रारूप और आकार में अपलोड करें।
- आवश्यक आवेदन शुल्क जमा करें।