Coronavirus: कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर दिल्ली के सभी निजी और सरकारी स्कूलों को 31 मार्च तक पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। शिक्षा निदेशालय ने एक सर्कुलर जारी करके यह आदेश दिया है। इससे पहले दिल्ली सरकार का कहना था कि वो ही स्कूल खुले रहेंगे जहां अभी परीक्षाएं चल रही हैं। लेकिन अब सभी स्कूलों को 31 मार्च तक पूरी तरह से बंद रखने और शिक्षकों को कॉपियों का मूल्यांकन घर से करने का आदेश जारी हुआ है।
शिक्षा निदेशालय ने शिक्षकों को कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य घर से करने का आदेश दिया है। शिक्षक और नॉन-टिचिंग स्टाफ को भी 31 मार्च तक घर पर ही रहने के आदेश दिए गए हैं। स्कूलों में हो रही वार्षिक परीक्षाओं को भी स्थगित कर दिया गया है। आपको बता दें कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कई राज्यों ने अपने यहां सभी स्कूलों को 31 मार्च तक बंद करने का आदेश जारी किया है और परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है।
कोरोना से रोकथाम के लिए यूपी में 2 अप्रैल तक सभी स्कूलों को बंद रखा गया है। मध्यप्रदेश शिक्षा बोर्ड ने भी 31 मार्च तक सभी स्कूलों को बंद रखने और परीक्षाओं को स्थगित करने का आदेश दिया है।
ये भी पढे़ंं: उत्तर प्रदेश में बिना परीक्षा दिए छात्र होंगे पास, शिक्षा विभाग ने दिया आदेश
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।