फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TS Inter Results 2026: तेलंगाना बोर्ड कल जारी करेगा इंटर के नतीजे, जानें कैसे डाउनलोड कर सकेंगे मार्कशीट

Sat, 11 Apr 2026 07:25 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

TS Inter Results 2026: तेलंगाना बोर्ड इंटर का रिजल्ट कल जारी करेगा। करीब 9 लाख छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर हॉल टिकट नंबर से रिजल्ट देख सकेंगे। पास होने के लिए 35% अंक जरूरी हैं। रिजल्ट के साथ टॉपर्स और पास प्रतिशत भी जारी होगा।
 
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

TS Inter Results 2026: तेलंगाना राज्य इंटरमीडिएट शिक्षा बोर्ड (TSBIE) कल यानी 2026 में टीएस इंटर प्रथम और द्वितीय वर्ष के रिजल्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा। छात्र tgbie.cgg.gov.in पर जाकर अपने हॉल टिकट नंबर के जरिए अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। इस बार करीब 9 लाख से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा दी है।

विज्ञापन


रिजल्ट के साथ बोर्ड कुल पास प्रतिशत, टॉपर्स की लिस्ट और अलग-अलग स्ट्रीम (Science, Commerce, Arts) के प्रदर्शन से जुड़ी जानकारी भी जारी करेगा।

परीक्षा कब हुई थी?

  • 1st ईयर परीक्षा: 25 फरवरी से 17 मार्च 2026
  • 2nd ईयर परीक्षा: 26 फरवरी से 18 मार्च 2026
  • कुल परीक्षार्थी: लगभग 9.97 लाख
पिछले साल रिजल्ट 22 अप्रैल को घोषित किया गया था।

पास होने के लिए जरूरी अंक

छात्रों को पास होने के लिए हर विषय (थ्योरी और प्रैक्टिकल) में कम से कम 35% अंक लाने होंगे। कुल मिलाकर भी 35% अंक जरूरी हैं। रिजल्ट ऑनलाइन देखने के बाद छात्रों को अपनी ओरिजिनल मार्कशीट स्कूल से लेनी होगी।

मार्कशीट में क्या-क्या जानकारी होगी?

इंटर की मार्कशीट में ये जानकारी दी जाएगी:
  • छात्र का नाम
  • हॉल टिकट/रोल नंबर
  • परीक्षा का प्रकार
  • बोर्ड का नाम
  • स्ट्रीम
  • कक्षा/वर्ष
  • विषयवार विवरण
  • हर विषय के अंक
  • कुल अंक
  • ग्रेड
  • रिजल्ट (पास/फेल)

पिछले साल का रिजल्ट (2025)

2025 में इंटर प्रथम वर्ष की परीक्षा में कुल 3,22,191 छात्र पास हुए थे।
  • जनरल स्ट्रीम: 2,93,852 छात्र
  • वोकेशनल: 28,339 छात्र
इस साल का पास प्रतिशत और टॉपर्स की जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी की जाएगी।
विज्ञापन

रिजल्ट कैसे चेक करें?

छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट tgbie.cgg.gov.in या tgbienew.cgg.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर टीएस इंटर 1st या 2nd ईयर रिजल्ट 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना हॉल टिकट नंबर और जरूरी जानकारी दर्ज करें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • मार्क्स चेक करें और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें