फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TS ICET 2019: परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें चेक

Sat, 01 Jun 2019 10:32 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

TS ICET 2019: काकतीय विश्वविद्यालय, वारंगल ने परीक्षा की उत्तर कुंजी ऑनलाइन जारी की है। इनकी परीक्षाएं 23 और 24 मई 2019 को आयोजित की कई थीं। उम्मीदवार टीएस आईसीईटी उत्तर कुंजी की जांच वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं। आपको बता दें कि टीएस आईसीईटी की उत्तर कुंजी के साथ विश्वविद्यालय ने मास्टर प्रश्न पत्र, रिस्पॉन्स शीट और आपत्तियां दर्ज करने का प्रारूप भी जारी किया है। अगर किसी उम्मीदवार को अपनी उत्तर कुंजी में किसी भी प्रकार की दिक्कत लगती है तो वे 3 जून, 2019, शाम 5:00 बजे तक प्रारंभिक उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं। उम्मीदवारों को दी गई समय सीमा पर ही आपत्ती उठानी होगी। टीएस आईसीईटी 2019 के लिए अंतिम उत्तर कुंजी और परीक्षा परिणाम 13 जून, 2019 तक ऑनलाइन जारी किए जाने की उम्मीद है। 

विज्ञापन


TS ICET 2019 ऐसे करें अपनी उत्तर कुंजी की जांच-

चरण 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट icet.tsche.ac.in पर जाएं।

चरण 2:  उसके बाद दिए गए मास्टर प्रश्न पत्र और प्रारंभिक उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3: प्रश्न पत्र के लिए लिंक पर क्लिक करें और परीक्षा की तारीख और बदलाव के आधार पर उत्तर कुंजी चेक करें।

चरण 4: टीएस आईसीईटी 2019 मास्टर प्रश्न पत्र और उत्तर कुंजी डाउनलोड करें।

इस लिंक की मदद से भी आप अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें