तेलंगाना स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन ने तेलंगाना स्टेट इंजीनियरिंग कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (TS ECET 2021) के लिए आवेदन की तारीख बढ़ा दी है। आवेदन की तारीख बढ़ाने की आधिकारिक अधिसूचना तेलंगाना राज्य इंजीनियरिंग कॉमन एंट्रेंस टेस्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी अब 24 मई तक आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन की आखिरी तारीख 17 मई थी, जिसे बढ़ाकर 24 मई कर दिया गया है।
इसे भी पढ़ें-कोरोना काल: ये हैं वो स्कॉलरशिप जहां आप कर सकते हैं आवेदन
तेलंगाना स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट स्नातक इंजीनियरिंग और फार्मेसी कोर्स में दाखिले के लिए होता है। अभ्यर्थी ecet.tsche.ac.in के जरिए 24 मई तक आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी डायरेक्ट लिंक और नीचे बताए जा रहे विभिन्न चरणों के जरिए आवेदन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-टीएस ईएएमसीईटी 2021: आवेदन की अतिम तिथि 26 मई तक आगे बढ़ी
ऐसे करें TS ECET 2021 के लिए आवेदन
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट ecet.tsche.ac.in है।
-यहां होम पेज पर आपको आवेदन का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा।
- जहां आपको एप्लीकेशन नंबर से लॉग इन करेगा।
-यहां आपको डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे आर फीस सबमिट करनी होगी।
-आखिर में अपना आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर लें और प्रिंट ले लें।
तेलंगाना राज्य इंजीनियरिंग कॉमन प्रवेश परीक्षा 1 जुलाई को दो पाली में आयोजित होगी। परीक्षा की पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से लेकर 6 बजे तक ऑनलाइन होगी।