फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीएस ईएएमसीईटी 2021: परीक्षा तारीख जारी, 4 अगस्त से एग्जाम शुरू

Tue, 22 Jun 2021 01:15 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

  • तेलंगाना स्टेट इंजीनियरिंग एग्रीकल्चर एंड मेडिकल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट परीक्षा 4 अगस्त से लेकर 10 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना स्टेट इंजीनियरिंग एग्रीकल्चर एंड मेडिकल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (TS EAMCET) 2021 परीक्षा की तारीख और शेड्यूल जारी हो गया है। सूबे की सरकार द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, ईएएमसीईटी परीक्षा 4 अगस्त से लेकर 10 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। राज्य के शिक्षा मंत्री पी सबिता इंद्र रेड्डी ने पुष्टि की कि ईएएमसीईटी (इंजीनियरिंग) परीक्षा 4 अगस्त, 6 अगस्त और 8 अगस्त को होगी। जबकि कृषि और मेडिकल परीक्षा 9 और 10 अगस्त को आयोजित होगी।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-सीबीएसई बोर्ड: स्कूलों को बोर्ड के लिंक पर 15 जुलाई तक अपलोड करने होंगे अंक, 23 जून तक गठित

टीएस ईएएमसीईटी अनुसूची के साथ, सरकार ने विभिन्न सामान्य प्रवेश परीक्षाओं (सीईटी) के लिए एक संशोधित कार्यक्रम की भी घोषणा की है। इनमें तेलंगाना स्टेट पॉलिटेक्निक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (TS POLYCET), तेलंगाना स्टेट इंजीनियरिंग कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (TS ECET) और पोस्ट ग्रेजुएट इंजीनियरिंग कॉमन एंट्रेंस टेस्ट ( TS PGECET) शामिल हैं। आपको बता दें कि किसी भी तरह के नियमित अपडेट और जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक  वेबसाइट tsche.ac.in देख सकते हैं। तेलंगाना राज्य विभिन्न स्नातक और स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश पाने के लिए उम्मीदवारों के लिए ये प्रवेश परीक्षा आयोजित करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग: पीईटी के लिए अब 25 जून तक जमा कर सकेंगे आवेदन शुल्क


परीक्षा तारीख
 
परीक्षा का नाम दिनांक                                      
TS EAMCET (इंजीनियरिंग)  4 अगस्त, 6 अगस्त व 8 अगस्त
TS EAMCET (एग्रीकल्चर,मेडिकल) 9 अगस्त व 10 अगस्त
TS POLYCET  17 जुलाई
TS ECET  3 अगस्त
TS PGECET 11अगस्त से  14 अगस्त
TS LAWCET  23 अगस्त
TS ICET 19 अगस्त , 20 अगस्त
TS EdCET  24 अगस्त,  25 अगस्त

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें