क्यों रद्द हुई छुट्टीयां?
अधिसूचना में यह भी कहा गया है, "चूंकि ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान कॉलेज खुले रहेंगे और शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियां संचालित की जाएंगी, इसलिए कॉलेजों में कार्यरत शिक्षकों और कर्मचारियों को 26 दिन का अर्जित अवकाश मिलेगा।"
देबबर्मा के अनुसार, राज्य सरकार ने पहले ही NEP लागू कर दी है। इसी वजह से अब पढ़ाई सेमेस्टर सिस्टम पर हो रही है, जिससे लंबी गर्मी की छुट्टियों की जरूरत और गुंजाइश बहुत कम रह गई है।
उन्होंने कहा, "ग्रीष्मकालीन अवकाश रद्द करने का यह एक प्रमुख कारण है।" उन्होंने कहा कि वर्तमान में त्रिपुरा में राज्य द्वारा संचालित 22 सामान्य डिग्री कॉलेज हैं।