फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आने वाले बोर्ड की तैयारी अभी से करें शुरू, इन जगहों पर जाकर मिलेगी राहत

Sat, 01 Jun 2019 02:28 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले वर्ष बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। विषय पर मजबूत पकड़ बनाने के लिए ट्यूशन क्लासेज जा रहे हैं, लेकिन पढ़ाई में मन लगा रहे, इसके लिए रिलेक्स भी बहुत जरूरी है। अगर इस दौरान 2-3 दिन मस्ती करके तनाव दूर करना चाहते हैं तो बहुत सारे विकल्प हैं, जिससे खुद को फ्रेश महसूस करेंगे। इससे पढ़ाई में भी मन लगेगा, साथ ही अगर कुछ अलग हटकर करना चाहते हैं तो वो भी कर सकते हैं। चाहे तो एडवेंचर जगहों का मजा ले सकते हैं, या फिर दिल्ली-एनसीआर में भी रॉक क्लाइंबिंग और पक्षियों की तरह आसमान में उड़ सकते हैं।

विज्ञापन


फ्लाई बाई एयर सफारी गुरुग्राम
आसमान में उड़ने का शौक है तो गुरुग्राम जा सकते हैं। यह जगह बच्चों को बहुत पसंद आती है। यहां पर वो खुद को पक्षियों की तरह उड़ता देखते हैं। हालांकि 3-4 मिनट में हवा में सवारी के लिए 1,950 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। समय की अवधि बढ़ते ही चार्ज बढ़ जाएंगे। अगर ज्यादा लोग होंगे तो छूट भी दी जाती है। इसके लिए बच्चे की उम्र 4 साल से अधिक होनी चाहिए।

इंडियन माउंटेनियरिंग फाउंडेशन, साउथ कैंपस
यहां बच्चों को रॉक क्लाइंबिंग कराई जाती है। इसकी फीस 200 रुपये है। इससे बच्चों का शारीरिक परीक्षण हो जाता है। इसके लिए बच्चे की उम्र 8 साल से ऊपर होनी चाहिए।
विज्ञापन


वाटर पार्क में करें मस्ती
नोएडा के जीआईपी मॉल के वर्ल्ड्स ऑफ वंडर के वाटर पार्क में इन दिनों भीड़ है। इसका टिकट 1,475 रुपये है। इसके अलावा मुरथल के पास स्थित जुरासिक पार्क भी जा सकते हैं। सोमवार से शुक्रवार तक इसका टिकट 750 रुपये है जबकि शनिवार और रविवार को 1000 रुपये लगेंगे। 13 साल तक के बच्चों के लिए सोमवार से शुक्रवार 500 और शनिवार और रविवार 750 रुपये लगेगा।

48 डिग्री में ले माइनस डिग्री तापमान का मजा
सेक्टर-18 स्थित डीएलएफ मॉल में स्की इंडिया है। यहां पर बर्फ  पर स्केटिंग की जा सकती है। इसका तापमान माइनस में होता है। इन दिनों यह लोगों की पहली पसंद बना हुआ है। इसका टिकट 800 रुपये है। इसमें एक घंटे तक रह सकते हैं।

मसूरी - यहां पर बच्चों के वैली क्रॉसिंग, रैपलिंग, रोप-क्लाइंबिंग है। अगर आप जंगल एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो यहां पर पाइन और देओदार जंगल में ट्रैक-थ्रू की व्यवस्था की जाती है।
विज्ञापन


ऋषिकेश - यहां पर रॉफ्टिंग होती है। इसके अलावा कायाकिंग, जिपलाइनिंग, रॉक-क्लाइंबिंग, माउंटेन बाइकिंग का भी मजा ले सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें