कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए आज पूरा देश लॉकडाउन है। लोग घरों में रहकर सरकार की मदद कर रहे हैं। ऐसे में छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए और कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सभी राज्यों की तरह मध्यप्रदेश सरकार ने भी मार्च-अप्रैल में होने वाले शिक्षा कार्यक्रमों और परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था। नई तिथियों को लेकर अभी तक सूचना सामने नई आई थी। लेकिन आज यानी 24 मई को यूनिवर्सिटी और कॉलेज की परीक्षाएं, जिन्हें टाल दिया था उन पर फैसला सुनाया जाएगा। साथ ही ये भी पता चलेगा कि छात्रों को जनरल प्रमोशन दिया जाएगा या नहीं। इस फैसले पर 20 लाख विद्यार्थियों का भविष्य जुड़ा है।