केरल पब्लिक परीक्षा SSLC 2020 परीक्षाएं और लंबित प्लस 2 परीक्षाएं 26 मई से शुरू होंगी। ये परीक्षाएं सख्त नियमों के साथ सुरक्षा का ध्यान रखते हुए होंगी। अभिभावक को फिर से आश्वासन देते हुए केरल के शिक्षा मंत्री ने कहा है कि छात्र सुरक्षित हैं या नहीं, यह सुनिश्चित करने के लिए सभी सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन किया जाएगा। जो छात्र परीक्षा में उपस्थित नहीं हो पाएंगे उनके लिए मंत्री ने कहा है कि ऐसे छात्र सेव द ईयर या SAY परीक्षा में उपस्थित हो सकते हैं जो बाद में आयोजित की जाएगी।
SAY परीक्षा आमतौर पर उन छात्रों के लिए आयोजित की जाती है जो पब्लिक परीक्षाओं में उत्तीर्ण नहीं होते हैं। हालांकि नियमित छात्र यह तय कर सकते हैं कि वे मई की परीक्षा में शामिल हो सकते हैं या SAY परीक्षा में बैठेंगे।
केरल के शिक्षा मंत्री प्रोफेसर सी. रवींद्रनाथ ने एएनआई को बताया, "शिक्षा विभाग स्कूलों को सामान्य स्थिति में लाने के लिए सभी इंतजाम कर रहा है। उन्होंने कहा, "केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों के अनुसार, स्कूलों की सफाई, थर्मल स्कैनिंग जैसी सुविधाएं की जा रही हैं। छात्र यहां सुरक्षित रहेंगे जैसे वे अपने घरों में हैं।"
केरल एसएसएलसी, प्लस 1 और प्लस 2 पब्लिक एग्जामिनेशन 26 मई से शुरू होगा और 5 दिनों में पूर्ण हो जाएंगी। 30 मार्च 2020 के महीने में परीक्षाएं होनी थीं, लेकिन कोरोनावायरस के कारण इसे स्थगित करना पड़ा।