फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UGC NET 2022: आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने का आखिरी मौका आज, यहां जानें आसान तरीका

Thu, 20 Oct 2022 01:26 PM IST
सौरभ पांडे एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

एनटीए ने नेट 2022 परीक्षा की आंसर की जारी की है। जिन छात्रों को आंसर की से आपत्ति है वे आज दर्ज करा सकते हैं। आज आपत्ति दर्ज कराने की आखिरी तारीख है। 
विज्ञापन
UGC NET ANSWER KEY 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UGC NET 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने UGC NET 2022 की आंसर की जारी कर दी है। इसमें तीन चरणों में संपन्न हुई परीक्षा की उत्तर कुंजी शामिल है। गुरुवार, 20 अक्तूबर, 2022 आंसर की को लेकर आपत्ति दर्ज कराने की आखिरी तारीख है। जो भी उम्मीदवार UGC NET 2022 की आंसर की को लेकर आपत्ति दर्ज कराना चाहता है उसे यूजीसी नेट की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर इसे करना होगा। 

विज्ञापन

आपत्ति दर्ज कराने के लिए देनी होगी फीस

जिन उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी को लेकर आपत्ति है, उन्हें 200 रुपये की फीस जमा करनी होगा। यह रकम एक बार जमा होने के बाद वापस नहीं की जाती है। आपत्ति दर्ज कराने वाले उम्मीदवारों को फीस जमा करनी होगी, जिसके बाद ही उनके आवेदन पर विचार किया जाएगा। बिना आपत्ति शुल्क जमा किए आपत्ति दर्ज कराने वाले छात्रों का आवेदन रद्द कर दिया जाएगा।

एनटीए करेगा आपत्तियों की जांच

एक बार आपत्ति दर्ज कराने की विंडो बंद होने के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी उम्मीदवारों द्वारा दर्ज कराई गई आपत्तियों की जांच करेगा। इसके बाद ही अंतिम आंसर की तैयार की जाएगी। जिस आधार पर परीक्षा का परिणाम घोषित किया जाएगा। 
 

ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति

उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठाने के लिए उम्मीदवारों को यूजीसी की गाइडलाइन का पालन करना होगा।
  • यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • 'यूजीसी नेट उत्तर कुंजी 2022' लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया लॉग इन पेज खुलेगा। 
  • अपने लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • 'सबमिट' बटन दबाएं। 
  • आंसर की स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • सभी विवरणों की जांच करें और यदि आवश्यक हो तो उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां दर्ज करें।
  • आपत्ति शुल्क का अब भुगतान करें।
  • शुल्क भुगतान की रसीद का एक प्रिंट आउट रख लें।
विज्ञापन

एनटीए ने आयोजित की थी परीक्षा

एनटीए ने देश भर में विभिन्न शहरों में स्थित परीक्षा केंद्रों पर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET) के दिसंबर 2021 सत्र और जून 2022 सत्र का आयोजन करवाया था। जिसके लिए विषय वार आंसर की जारी की गई है। जिन उम्मीदवारों ने यूजीसी नेट परीक्षा में भाग लिया था, वे आंसर देख और डाउनलोड कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें