JEE Advanced 2019: 1.76 लाख छात्र आज संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) एडवांस्ड 2019 के लिए उपस्थित होंगे। यह परीक्षा सीबीटी यानी कंप्यूटर आधारित परीक्षा है जो भुवनेश्वर, बेरहामपुर, कटक और राउरकेला सहित देश के विभिन्न शहरों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो शिफ्टों में होगी- पेपर 1 सुबह 9 बजे से 11 बजे तक और पेपर 2 दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक होगी।
विज्ञापन
आपको बता दें कि पहले जेईई एडवांस 19 जून को आयोजित की जानी थी पर आईआईटी रुड़की आयोजन प्राधिकरण ने एक नोटिस जारी किया जिसमें लिखा था कि लोक सभा चुनाव के कारण परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था। परीक्षा की तिथि 27 मई यानी आज तय है।