तमिलनाडु लोक सेवा आयोग ( TNPSC) ने सिविल सेवा और संयुक्त इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा स्थगित कर दी है। आयोग ने राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज प्रवेश परीक्षा भी स्थगित कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने इन परीक्षाओं के लिए आवेदन किया है, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट tnpsc.gov.in के जरिए ज्यादा जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। टीएनपीएससी एग्जाम (TNPSC Exam 2021) सिविल सेवा और संयुक्त इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा मई और जून में होने वाली थी। टीएनपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 28, 29 और 30 मई को शेड्यूल थी, जबकि संयुक्त इंजीनियरिंग सर्विस एग्जाम 6 जून को आयोजित होनी थी।
इसे भी पढ़ें-ओडिशा सब-ऑर्डिनेट स्टाफ सिलेक्शन कमीशन: नर्सिंग ऑफिसर पदों की परीक्षा का रिजल्ट जारी
अब आयोग ने इन परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति को देखते हुए आयोग ने इन सभी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। हालांकि अभी आयोग की तरफ से इन परीक्षाओं की संशोधित तिथि के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। आयोग जल्द ही परीक्षाओं की नई तिथियों की घोषणा करेगा। टीएनपीएससी सिविल सर्विस एग्जाम के जरिए 69 पदों को भरा जाना था। जबकि, टीएनपीएससी संयुक्त इंजीनियरिंग सर्विस एग्जाम के जरिए 536 पदों को भरा जाना है। गौरतलब है कि कोरोना वायरस की वजह से कई भर्ती परीक्षाओं को स्थगित किया गया है।