फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TN: रूसी सेना में जबरन भर्ती किए गए तमिलनाडु के छात्र को बचाने की मांग, MDMK सांसद की केंद्र सरकार से अपील

Fri, 01 Aug 2025 03:50 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Tamil Nadu: रूस में एक भारतीय छात्र को कथित तौर पर जबरन सेना में भर्ती किया जा रहा है। यह जानकारी एमडीएमके (MDMK) सांसद दुरई वैको ने दी और केंद्र सरकार से तुरंत हस्तक्षेप करने और छात्र की जान बचाने की अपील की है।
 
विज्ञापन
दुरई वाइको - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Tamil Nadu: तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले के एक मेडिकल छात्र को कथित रूप से जबरन रूसी सेना में भर्ती किए जाने के मामले में एमडीएमके (MDMK) सांसद दुरई वैको ने केंद्र सरकार से तुरंत हस्तक्षेप करने और छात्र की जान बचाने की अपील की है।

विज्ञापन
Trending Videos

नशीली दवा से जुड़े मामले में हिरासत में लिया गया था

दुरई वैको ने शुक्रवार को चेन्नई में प्रेस से बात करते हुए बताया कि कुड्डालोर जिले के श्रीमुष्णम के रहने वाला तीसरे वर्ष के मेडिकल छात्र किशोर सरवनन को रूसी पुलिस ने एक नशीली दवा से जुड़े मामले में हिरासत में लिया। यह मामला उन लोगों से जुड़ा था जो किशोर के साथ रह रहे थे, लेकिन किशोर का इसमें कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं था।

उन्होंने कहा, “किशोर पूरी तरह निर्दोष है और उसके खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं है, इसके बावजूद उसे जेल में डाला गया। उसने कई बार खुद को निर्दोष साबित करने की कोशिश की और उसके परिवार ने भी भारत सरकार से मदद मांगी, लेकिन कोई सहायता नहीं मिली।”

छात्र को प्रताड़ित किया जा रहा

12 जुलाई को परिवार को किशोर का एक फोन आया, जिसमें उसने बताया कि उसे शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है, मानसिक रूप से यातना दी जा रही है और जबरन कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाए जा रहे हैं।

सांसद दुरई वैको ने बताया कि किशोर को अब उसकी मर्जी के खिलाफ सैन्य प्रशिक्षण दिया जा रहा है और जल्द ही उसे यूक्रेन में युद्ध के मोर्चे पर भेजा जा सकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि “अगर उसे युद्ध के लिए भेजा गया, तो वह शायद जीवित न लौटे।”
विज्ञापन

2 अगस्त को युद्ध के मोर्चे पर भेजा जाएगा

प्रेस कॉन्फ्रेंस में किशोर के माता-पिता सरवनन और भामा भी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि अपने बेटे को रूस में पढ़ाई के लिए भेजने के लिए उन्होंने अपनी जमीन तक बेच दी थी। उन्होंन कहा, “अब हमारा बेटा जेल में है। हमें उसकी एक वॉइस मैसेज मिली है जिसमें कहा गया है कि उसे 2 अगस्त को युद्ध के मोर्चे पर भेजा जाएगा। हम दोनों सरकारों (भारत और रूस) से अपील करते हैं कि कृपया हमारे बेटे को बचाएं और उसे तमिलनाडु वापस लाएं।”
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें