फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TN SSLC 10th Result: तमिलनाडु बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, 94.31 प्रतिशत बच्चे हुए पास; जानें कैसा रहा रिजल्ट

Wed, 20 May 2026 10:37 AM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

TN SSLC 10th Result 2026: तमिलनाडु बोर्ड 10वीं परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस वर्ष कुल 94.31 प्रतिशत छात्र सफल रहे हैं। लाखों छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट और मार्कशीट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

TN SSLC 10th Result OUT: तमिलनाडु सरकारी परीक्षा निदेशालय (TNDGE) ने आज, 20 मई 2026 को सुबह तमिलनाडु SSLC (कक्षा 10वीं) परीक्षा परिणाम 2026 जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए छात्र अब अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट tnresults.nic.in पर ऑनलाइन देख सकते हैं। छात्र अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की सहायता से अस्थायी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

कैस रहा रिजल्ट?

इस बार तमिलनाडु SSLC 10वीं परिणाम 2026 में राज्य का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 94.31% दर्ज किया गया है, जो छात्रों के मजबूत प्रदर्शन को दर्शाता है। यह परिणाम राज्य भर में छात्रों की मेहनत और शिक्षा स्तर में लगातार सुधार का संकेत देता है।

विज्ञापन


लड़कियों ने एक बार फिर लड़कों को पीछे छोड़ते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 96.47% रहा, जबकि लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 92.15% दर्ज किया गया। 

कैसे चेक करें रिजल्ट?

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट tnresults.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए “TN SSLC Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना पंजीकरण नंबर (Registration Number) और जन्म तिथि (Date of Birth) दर्ज करें।
  • अब “Submit” बटन पर क्लिक करके परिणाम देखें।
  • अंत में अपनी अनंतिम मार्कशीट डाउनलोड कर लें।

कितने अंक वाले होंगे पास

तमिलनाडु एसएसएलसी परीक्षा 2026 में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में 100 में से कम से कम 35 अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। जिन विषयों में प्रैक्टिकल परीक्षा शामिल है, उनमें छात्रों को सिद्धांत में 75 में से कम से कम 20 अंक और प्रैक्टिकल में 25 में से कम से कम 15 अंक हासिल करने होते हैं।

इस वर्ष तमिलनाडु कक्षा 10 की सार्वजनिक परीक्षाएं 11 मार्च से 6 अप्रैल 2026 तक आयोजित की गई थीं। वहीं, प्रैक्टिकल परीक्षाएं पहले ही 23 फरवरी से 28 फरवरी 2026 के बीच संपन्न कराई गई थीं।
विज्ञापन

डिजिलॉकर पर कैसे देखें रिजल्ट

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं।
  • अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर या आधार से जुड़े खाते से साइन इन करें।
  • सर्च बॉक्स में “Tamil Nadu Class 10 Result 2026” या संबंधित विकल्प खोजें।
  • आवश्यक विवरण जैसे रोल नंबर आदि दर्ज करें।
  • अंत में अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करके रख लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें