फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु : 11वीं में दाखिले के लिए नहीं होगी प्रवेश परीक्षा, 9वीं के अंकों के आधार पर मिलगा एडमिशन 

Thu, 10 Jun 2021 11:55 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

  • तमिलनाडु में ग्यारहवीं कक्षा में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा नहीं होगी।
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु में ग्यारहवीं कक्षा में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा नहीं होगी। विद्यार्थियों को ग्यारहवीं कक्षा में दाखिला नौवीं कक्षा के अंकों के आधार पर दिया जाएगा। सूबे की सरकार ने अपना पहला आदेश निरस्त  कर दिया है और ग्यारहवीं कक्षा में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन नहीं कराने की घोषणा की है। सरकार निजी और सरकारी स्कूलों में 10 से 15 फीसदी तक सीटें भी बढ़ाएगी। इसके अलावा, अगर ग्यारहवीं कक्षा में दाखिले के लिए बहुत ज्यादा एप्लीकेशन आते हैं, तो स्कूल नौवीं कक्षा के अंकों के आधार पर दाखिला दे सकते हैं।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-महाराष्ट्र एसएससी रिजल्ट 2021: मूल्यांकन मानदंड रिलीज, 3 जुलाई के बाद आएगा रिजल्ट
विज्ञापन



आपको बता दें कि सूबे के निजी और सरकारी स्कूलों में ग्यारहवीं कक्षा में प्रवेश की प्रक्रिया  जून के तीसरे सप्ताह में प्रचलित शर्तों के अनुसार शुरू होगी। टीएन डीजीई द्वारा नियत समय में सटीक शेड्यूल साझा किया जाएगा। इससे पहले सरकार ने स्कूलों को ग्यारहवीं कक्षा में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा कराने की अनुमति दी थी। आपको बता दें कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कारण सरकार ने दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कर दिया था। इससे पहले सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री और अन्नाद्रमुक के समन्वयक ओ पनीरसेल्वम ने सरकार से पुनर्विचार करने को कहा था। उनका कहना था कि सरकार नीट को रद्द करने के लिए कह रही है लेकिन 11वीं कक्षा की परीक्षा करा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें