फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TISS Convocation Postponed: CJI सूर्यकांत के मुख्य अतिथि वाला दीक्षांत समारोह टला, क्या रही वजह? जानें मामला

Sat, 01 Aug 2026 08:13 PM IST
Akash Kumar पीटीआई, मुंबई

सार

TISS Convocation 2026 Postponed: टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज ने 2 अगस्त 2026 को होने वाला 86वां दीक्षांत समारोह अचानक स्थगित कर दिया। संस्थान ने इसकी वजह अप्रत्याशित परिस्थितियां बताई है। समारोह में भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत मुख्य अतिथि बनने वाले थे।
 
विज्ञापन
सूर्यकांत, भारत के मुख्य न्यायाधीश - फोटो : पीटीआई (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

TISS Convocation Postponed: टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज ने 2 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाला अपना 86वां दीक्षांत समारोह अचानक स्थगित कर दिया है। संस्थान ने कार्यक्रम से करीब 48 घंटे पहले यह फैसला लिया और इसकी वजह 'अप्रत्याशित परिस्थितियां' बताई है।

विज्ञापन

फैकल्टी को जारी किया गया नोटिस

31 जुलाई को फैकल्टी को भेजे गए आधिकारिक सर्कुलर में कहा गया कि 2 अगस्त को प्रस्तावित 86वां दीक्षांत समारोह फिलहाल टाल दिया गया है। संस्थान ने इस असुविधा के लिए खेद जताते हुए कहा कि छात्रों, उनके परिवारों, शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए यह महत्वपूर्ण अवसर है। नई तारीख की घोषणा जल्द की जाएगी।

मुख्य अतिथि बनने वाले थे सीजेआई सूर्यकांत

इस दीक्षांत समारोह में भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने वाले थे। संस्थान के एक फैकल्टी सदस्य के अनुसार, यह जानकारी काफी समय से सभी को थी और इसी के अनुरूप तैयारियां भी चल रही थीं।

अचानक फैसले से छात्र और फैकल्टी हैरान

समारोह को अंतिम समय में स्थगित किए जाने से छात्र और फैकल्टी दोनों हैरान हैं। कई छात्रों ने इस अवसर के लिए अपने परिवार के सदस्यों को भी आमंत्रित किया था। ऐसे में कार्यक्रम टलने से उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ेगा।

क्यों टला समारोह, क्या सीजेपी प्रोस्टेस्ट बना वजह?

एक फैकल्टी सदस्य ने नाम सार्वजनिक न करने की शर्त पर कहा कि सीजेआई से जुड़े विवाद के बारे में भी सभी को जानकारी थी। कॉकरोच जनता पार्टी ने CJI की 'कॉकरोच' वाली टिप्पणी का हवाला देते हुए ही अपना गठन किया था। बाद में इस पार्टी के विरोध प्रदर्शन के चलते धर्मेंद्र प्रधान को केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

फैकल्टी सदस्य के अनुसार विवादों को देखते हुए कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता इसकी एक संभावित वजह हो सकती है। संस्थान ने आधिकारिक तौर पर केवल 'अप्रत्याशित परिस्थितियों' का हवाला दिया है।
विज्ञापन

नई तारीख का इंतजार

फिलहाल TISS ने छात्रों और शिक्षकों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है। संस्थान ने कहा है कि दीक्षांत समारोह की नई तारीख और अन्य जरूरी जानकारी जल्द साझा की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें