फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET UG Counselling 2026: नीट यूजी काउंसलिंग का शेड्यूल जारी, इस दिन शुरू होगा पंजीकरण, जानें क्या बदलाव हुए

Sat, 01 Aug 2026 06:54 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET UG Counselling 2026: एमसीसी ने नीट यूजी काउंसलिंग 2026 का सूचना बुलेटिन और काउंसलिंग स्कीम जारी कर दी है। पहले राउंड के लिए पंजीकरण 5 अगस्त, 2026 से शुरू होगा। काउंसलिंग प्रक्रिया चार चरणों में पूरी की जाएगी। इस बार काउंसलिंग में कुछ बदलाव भी किए गए हैं। अभ्यर्थी नीचे विस्तृत शेड्यूल और बदलावों के बारे में जान सकते हैं।
विज्ञापन
NEET UG Counselling 2026 - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET UG Counselling 2026: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नीट यूजी काउंसलिंग का सूचना बुलेटिन और काउंसलिंग स्कीम जारी कर दी है। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर काउंसलिंग से जुड़े सभी नियम, पात्रता, सीट आवंटन प्रक्रिया और जरूरी दिशा-निर्देश देख सकते हैं।

विज्ञापन


MBBS, BDS और BSc Nursing में ऑल इंडिया कोटा और अन्य केंद्रीय संस्थानों की सीटों के लिए रजिस्ट्रेशन 5 अगस्त से शुरू होगा। काउंसलिंग प्रक्रिया चार चरणों में पूरी की जाएगी। चारों राउंड की तारीखें, सीट आवंटन और रिपोर्टिंग का पूरा कैलेंडर नीचे उपलब्ध है।
 

नीट यूजी काउंसलिंग कब शुरू होगी?

काउंसलिंग राउंड रजिस्ट्रेशन शुरू रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि सीट आवंटन परिणाम
राउंड-1 5 अगस्त 2026 12 अगस्त 2026 (दोपहर 3:00 बजे तक) 17 अगस्त 2026
राउंड-2 25 अगस्त 2026 29 अगस्त 2026 (दोपहर 3:00 बजे तक) 2 सितंबर 2026
राउंड-3 11 सितंबर 2026 15 सितंबर 2026 (दोपहर 3:00 बजे तक) 18 सितंबर 2026
ऑनलाइन स्ट्रे वैकेंसी राउंड 28 सितंबर 2026 30 सितंबर 2026 (दोपहर 3:00 बजे तक) 3 अक्तूबर 2026

उम्मीदवार राउंड-3 तक ही सीट अपग्रेड का विकल्प चुन सकेंगे। इसके बाद यदि कोई अभ्यर्थी आवंटित सीट पर प्रवेश ले लेता है, तो वह सीट छोड़कर आगे की किसी काउंसलिंग में भाग नहीं ले सकेगा। चारों राउंड का विस्तृत शेड्यूल उम्मीदवार यहां क्लिक करके देख सकते हैं...

किन सीटों के लिए होगी काउंसलिंग?

एमसीसी ऑनलाइन माध्यम से इन सीटों के लिए काउंसलिंग आयोजित करेगा-
  • ऑल इंडिया कोटा (AIQ) की 15% सीटें
  • डीम्ड विश्वविद्यालयों की 100% सीटें
  • एम्स (AIIMS)
  • जिपमेर (JIPMER)
  • दिल्ली विश्वविद्यालय, बीएचयू, एएमयू और जामिया मिल्लिया इस्लामिया जैसे केंद्रीय विश्वविद्यालय
  • ईएसआईसी इंस्योर्ड पर्सन (IP) कोटा
  • कुछ केंद्रीय बीएससी नर्सिंग संस्थान
  • AFMC (केवल पंजीकरण प्रक्रिया)

रजिस्ट्रेशन फीस और सिक्योरिटी डिपॉजिट कितना है?

AIQ, AIIMS, JIPMER और केंद्रीय विश्वविद्यालय:
  • सामान्य/ईडब्ल्यूएस: 1,000 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस + 10,000 रुपये सिक्योरिटी डिपॉजिट
  • SC/ST/OBC/PwD: 500 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस + 5,000 रुपये सिक्योरिटी डिपॉजिट
 
डीम्ड यूनिवर्सिटी:
  • 5,000 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस (नॉन-रिफंडेबल)
  • 2,00,000 रुपये सिक्योरिटी डिपॉजिट (रिफंडेबल)
यदि उम्मीदवार राउंड-2 या उसके बाद सीट मिलने के बावजूद प्रवेश नहीं लेते हैं, तो सिक्योरिटी डिपॉजिट जब्त किया जा सकता है।

नीट यूजी काउंसलिंग का सिक्योरिटी डिपॉजिट कब वापस मिलेगा?

सिक्योरिटी डिपॉजिट की राशि सभी काउंसलिंग राउंड पूरे होने के बाद उसी बैंक खाते में वापस भेजी जाएगी, जिससे भुगतान किया गया था। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि प्रक्रिया पूरी होने तक अपना बैंक खाता सक्रिय रखें।
 

इस बार काउंसलिंग हुआ ये अहम बदलाव

इस वर्ष एमसीसी ने काउंसलिंग प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए फ्रीज और फ्लोट विकल्प लागू किए हैं।
  • फ्रीज विकल्प चुनने का अर्थ है कि उम्मीदवार अपनी आवंटित को सीट स्वीकार कर रहा है और आगे अपग्रेड नहीं चाहता। ये विकल्प चुनने वालों को संबंधित संस्थान में जाकर दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
  • फ्लोट विकल्प चुनने वाले उम्मीदवार अगले राउंड में बेहतर सीट मिलने का इंतजार कर सकेंगे। ऐसे उम्मीदवारों को कॉलेज जाने की जरूरत नहीं होगी। वे अपने दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करेंगे और संबंधित संस्थान ऑनलाइन सत्यापन करेगा।
NEET UG Counselling 2026 Information Bulletin - PDF

आरक्षण का नियम क्या रहेगा?

ऑल इंडिया कोटा, एम्स और केंद्रीय संस्थानों में केंद्र सरकार की आरक्षण नीति लागू होगी-
  • अनुसूचित जाति (SC) : 15%
  • अनुसूचित जनजाति (ST) : 7.5%
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC-NCL) : 27%
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) : 10%
  • PwD उम्मीदवारों के लिए 5% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन

NRI, PwBD और OCI उम्मीदवारों के लिए नियम

  • डीम्ड विश्वविद्यालयों में 15% सीटें एनआरआई उम्मीदवारों के लिए आरक्षित रहेंगी। इसके लिए निर्धारित रिश्तेदारी और प्रायोजन संबंधी दस्तावेज देना अनिवार्य होगा।
  • PwBD उम्मीदवारों को निर्धारित मेडिकल असेसमेंट बोर्ड से Eligibility Certificate प्राप्त करना होगा। केवल दिव्यांगता प्रमाणपत्र (UDID) प्रवेश के लिए पर्याप्त नहीं होगा।
  • OCI उम्मीदवार भारतीय नागरिकों की तरह सामान्य (UR) और NRI दोनों श्रेणियों की सीटों के लिए पात्र होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें