फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exam Tips: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा के पहले प्रयास में ही हो सकते हैं सफल, इन बातों का रखें ख्याल

Sat, 30 Nov 2024 10:21 AM IST
आकाश कुमार डॉ. क्षमा पाण्डेय, शिक्षा सलाहकार

सार

UGC NET Exam: एनटीए ने दिसंबर की यूजीसी नेट परीक्षा के लिए पंजीकरण विंडो खोल रखी है। इच्छुक उम्मीदवार 10 दिसंबर तक परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवारों की तैयारी के लिए कुछ मददगार टिप्स यहां बताए गए हैं।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UGC NET December 2024: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी एनटीए ने या यूजीसी नेट दिसंबर, 2024 का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा एक जनवरी से 19 जनवरी, 2025 तक आयोजित की जाएगी। अगर आपकी रुचि पीएचडी करने या सहायक प्रोफेसर बनने में है, तो आप यूजीसी नेट के लिए आवेदन कर सकते हैं। लिंक ugcnet.nta.ac.in पर जाकर 10 दिसंबर, 2024 तक आवेदन किया जा सकता है। 

विज्ञापन


परीक्षा में केवल एक ही महीना बाकी है, ऐसे में आपको तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। कुछ बातों का ध्यान रखकर आप पहले ही प्रयास में सफलता हासिल कर सकते हैं। इसके लिए एक विश्वसनीय रणनीति, समर्पण, धैर्य और ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है।

 
यह भी पढ़ें: सीएसआईआर-नेट दिसंबर परीक्षा के लिए कब जारी होगी अधिसूचना? यहां जानें संभावित तिथि
विज्ञापन

संतुलित दृष्टिकोण अपनाएं

हर दिन की तैयारी के लिए समय सारिणी बनाने से अपने समय को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने में मदद मिल सकती है। । समय-सारिणी बनाते समय एक संतुलित दृष्टिकोण अपनाएं, जिसमें पेपर एक और पेपर दो, दोनों के लिए समय आवंटित करें। पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र इकट्ठा करें और उनकी जांच करें। इससे आपको पिछले वर्षों में पूछे गए प्रश्नों की प्रकृति और कठिनाई के स्तर की पहचान करने में मदद मिलेगी। साथ ही, आप प्रश्न बनाने की शैली और किस प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं, यह भी जान पाएंगे।

हासिल करने योग्य लक्ष्य

तैयारी के लिए एक संतुलित दिनचर्या बनाने का सबसे अच्छा तरीका परीक्षा के पाठ्यक्रम को छोटे-छोटे खंडों में विभाजित करना है। उचित और हासिल करने योग्य दैनिक और साप्ताहिक लक्ष्यों को निर्धारित करें। यह विषय के कठिनाई स्तर, आपकी ताकत और कमजोरियों तथा परीक्षा में उस अनुभाग को आवंटित अंकों पर निर्भर करेगा। पढ़ाई के दौरान खुद से नोट्स बनाने का प्रयास करें। इससे अंतिम चरण में रिवीजन करते वक्त काफी समय बचेगा और महत्वपूर्ण जानकारी हासिल करने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें: चयनित आईएएस अधिकारियों को आवंटित हुआ कैडर, जानें किस राज्य में होगी टॉपर आदित्य की पोस्टिंग

ऑनलाइन कक्षाएं

किसी भी परीक्षा में सफल होने के लिए एक रणनीतिक दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता होती है और ऐसा करने के सबसे प्रभावी तरीकों में से एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म हैं। विशिष्ट पाठ्यक्रमों की पेशकश करने वाले प्रवास में ही हो सकते हैं। विभिन्न प्लेटफार्मों और विशेषज्ञों के साथ जुड़कर आप व्यापक अध्ययन सामग्री और इंटरैक्टिव शिक्षण सत्रों तक आसानी से पहुंच प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

प्रगति का मूल्यांकन

तैयारी के दौरान चिंता और घबराहट महसूस होना स्वाभाविक है। ऐसे में, अगर आप घबराने लगेंगे, तो अपना धैर्य खो देंगे और आपकी मेहनत बर्बाद हो जाएगी। अपनी चिंता को खुद पर हावी न होने दें। इसके अलावा, खुद पर और अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें। पाठ्यक्रम, परीक्षा पैटर्न और पिछले वर्ष के प्रश्नपत्रों की समझ के आधार पर आप तैयारी के लिए एक उचित रणनीति तैयार करने में सक्षम हो सकेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें