वहीं रिसर्च एनवार्यनमेंट बीएचयू से काफी बेहतर प्रदर्शन नीचे वाले विश्वविद्यालयों में जेएनयू का 24.4 अंक और डीयू का 29.7 अंक तक है। हालांकि 67.8 अंक पाकर रिसर्च क्वालिटी के मामले में बीएचयू ने इस श्रेणी के टॉपर 56.9 अंक पाए आईआईएस को भी पीछे छोड़ दिया है।
26.4 से बढ़कर 67.8 अंक पहुंचा रिसर्च क्वालिटी का स्कोर
आठ साल पहले 2018 में बीएचयू को रिसर्च एनवायॅन्मेंट में 15.5 अंक था, जिसमें अब तक ढाई अंकों की बढ़ोतरी हुई है। वहीं आठ साल में रिसर्च क्वालिटी के मामले में बड़ी उछाल देखने को मिली है। 2018 में बीएचयू को 26.4 अंक मिला था जो कि इस साल 67.8 अंक पर आ गया है। यानी कि शोध की गुणवत्ता में तीन गुना ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिली।
जेएनयू-डीयू की रिसर्च क्वालिटी बीएचयू से नीचे
जेएनयू और डीयू की रिसर्च क्वालिटी बीएचयू से भी 19 और 21 अंक नीचे है। बीएचयू को ओवरऑल श्रेणी में 43.6 से लेकर 46.1 अंक स्कोर मिला है। टीचिंग में 49.9 अंक, इंडस्ट्री में 31 अंक और अंतरराष्ट्रीय आउटलुक में 27.6 अंक स्कोर प्राप्त हुआ है। दूसरी ओर जेएनयू को रिसर्च क्वालिटी में 48.5 अंक, इंडस्ट्रीज में 39.5 अंक और इंटरनेशनल आउटलुक में 24 अंक स्कोर प्राप्त हुआ है। दिल्ली विवि को ओवरऑल में 39.0–43.5 अंक, रिसर्च क्वालिटी में 45.8 अंक, इंडस्ट्रीज में 53.6 और आउटलुक में 24.7 अंक स्कोर मिला है।