इन बातों का रखें ख्याल
जो छात्र इस बार परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, उनके पास अपने नाम से एक वैध बैंक खाता होना अनिवार्य है। बोर्ड ने सभी स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे फॉर्म भरने के पोर्टल में प्रत्येक छात्र के बैंक खाते का विवरण अपलोड करें। नियमों का पालन न करने की स्थिति में छात्र भत्ता (Allowance) पाने के पात्र नहीं होंगे।
10वीं की बोर्ड परीक्षा की समय-सारणी (Time Table) जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट sebaonline.org पर उपलब्ध कराई जा सकती है। परीक्षा का शेड्यूल नवंबर 2025 में जारी होने की संभावना है।
पिछले वर्षों की तरह, असम बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षा 2026 दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी
- सुबह की शिफ्ट: 9 बजे से 12 बजे तक
- दोपहर की शिफ्ट: 1:30 बजे से 4:30 बजे तक
परीक्षा में गणित, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान, हिंदी, असमिया, सामान्य विज्ञान और अन्य विषय शामिल होंगे।