फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरव्यू में न करें ये पांच छोटी गलतियां, कभी नहीं होंगे फेल

Tue, 09 Oct 2018 03:34 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इंटरव्यू
आपने देखा होगा कि इंटरव्यू में उम्मीदवार के लिए कई बार ऐसी स्थितियां आ जाती हैं जब आपने पूछे प्रश्न का उत्तर तो सही दिया है पर आपके हाव-भाव या छोटी-मोटी गलतियां आपको हार का सामना करा सकती हैं। कुछ ऐसी गलतियां जिनका आपको भी अंदाजा नहीं होता। आज हम आपको उन्हीं कुछ गलतियों से रूबरू कराएंगे। पढ़ते हैं अगली स्लाइड में...
विज्ञापन

2 of 5
अपने व्यवहार में बरते नर्मी

ज्यादातर उम्मीदवार अपने व्यवहार की वजह से भी हार का सामना करते हैं। इंटरव्यू के समय बीच-बीच में हल्की सी स्माईल आपको एक अच्छा उम्मीदवार बना सकती है। किसी प्रश्न के चलते अगर कोई गंभीर स्थति आ भी जाए तब भी आपको आपने व्यवहार में सखती नहीं बरतनी चाहिए। यही एक समय होता है जब इंटरव्यूवर आपको परखता है।
विज्ञापन

3 of 5
आंखों से संपर्क बनाए रखना

आपका आत्मविश्वास आपके आंखों के संपर्क से पता चलता है। अगर आप इधर-उधर नजरें घुमा रहे हैं तो यकीनन इंटरव्यूवर को पता चल जाएगा की आप घबराए हुए हैं और यह आपका एक वीक प्वॉइंट बन जाएगा। कोशिश करें सारे सवालों का जवाब इंटरव्यूवर की आंखों में आंखें डालकर दें। इससे न केवल आपका आत्मविश्वास दिखेगा बल्कि आप अपनी बात को अच्छे से भी समझा पाएंगे।

4 of 5
अपने मुह मिया मिठ्ठू न बनें

अकसर हम अपनी बातों में इतना खो जाते हैं कि सामने वाला क्या कह रहा है इस बात की परवाह ही नहीं करते। ऐसा अकसर तब होता है जब हमारे पास ज्यादा अनुभव या नॉलेज होती है। अपने काम की प्रशंसा करों अपनी नहीं। इससे आपका सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अपने रेज्यूमे मेें करें ये बदलाब-

आपसे पहले कंपनी में आपका रेज्यूमे जाता है। इसलिए आपका रेज्यूमे ज्यादा प्रभावशाली होना चाहिए। कोशिश करें अपने रेज्यूमें को ज्यादा लंबा न बनाएं। जितना कम शब्दों में आपका रेज्यूमे होगा वे ज्यादा रिडेबल होगा। जरूरी तथ्य को लिखना न भूलें जैसे अनुभव, योग्यता आदि।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें