फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET 2019: MBBS और डेंटल के लिए काउंसलिंग से बाहर हुए ये कॉलेज, छात्र नहीं ले पाएंगे दाखिला

Mon, 01 Jul 2019 01:04 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

नेशनल एलिजिबिलिटी एंड एंट्रेंस टेस्ट (NEET) पास करने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। नीट 15 फीसदी ऑल इंडिया कोटा के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया आयोजित करा रही मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर यह सूचना जारी की है। इसके अनुसार, दो मेडिकल कॉलेजों को ऑल इंडिया कोटा काउंसलिंग में हिस्सा लेने वाले संस्थानों की श्रेणी से बाहर कर दिया गया है। 

विज्ञापन


बता दें कि पहले ये कॉलेज ऑल इंडिया 15 फीसदी कोटा सीटों के लिए एमसीसी की काउंसलिंग में हिस्सा लेने वाले संस्थानों में से एक थे। लेकिन अब इन्हें हिस्सा लेने वाले संस्थानों की सूची से हटाया जा रहा है। पहले राउंड सीट आवंटन के परिणाम की घोषणा इन कॉलेजों को हटाने के बाद बचे कॉलेजों में सीटों के आधार पर की जाएगी। 

ये दो मेडिकल कॉलेज हैं..

विज्ञापन

  • गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, आजमगढ़
  • मान्यवर कांशी रामजी गवर्नमेंट एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज, ओरई
आधिकारिक सूचना के अनुसार, इन कॉलेजों को आईएमसी (IMC) एक्ट के 10 (ए) के तहत शैक्षणिक सत्र 2019-20 में एमसीसी काउंसलिंग में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं है। 

ये है नया काउंसलिंग शेड्यूल

पिछले दिनों नीट को लेकर कोर्ट में दायर याचिकाओं की सुनवाई के कारण एमसीसी ने काउंसलिंग शेड्यूल में बदलाव किया है। अब नए शेड्यूल के अनुसार काउंसलिंग की प्रक्रिया चलेगी। ये नया शेड्यूल इस तरह है.. 

पहले राउंड का रिजल्ट - 1 जुलाई 2019
पहले राउंड के दस्तावेजों की जांच - 1 से 6 जुलाई 2019

दूसरे राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन - 9 से 11 जुलाई 2019 शाम 5 बजे तक
दूसरे राउंड की च्वाइस लॉकिंग - 12 जुलाई 2019 दोपहर 3 बजे के बाद
सीट आवंटन की प्रक्रिया - 13 से 15 जुलाई 2019
दूसरे राउंड सीट आवंटन का परिणाम - 15 जुलाई 2019
दूसरे राउंड के दस्तावेजों की जांच - 15 जुलाई से 22 जुलाई 2019

मॉप-अप राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन - 13 अगस्त से 15 अगस्त 2019 शाम 5 बजे तक
च्वाइस लॉकिंग - 16 अगस्त सुबह 10 से शाम 5 बजे तक
सीट आवंटन परिणाम - 18 अगस्त 2019
मॉप-अप राउंड के दस्तावेजों की जांच - 20 से 26 अगस्त 2019
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें