फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT से कम नहीं हैं ये संस्थान, जेईई एडवांस्ड के स्कोर पर मिलेगा दाखिला

Wed, 26 Jun 2019 05:34 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) देने वाले अधिकांश अभ्यर्थी की चाहत होती है कि उसे इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) में दाखिला मिले। लेकिन ये संभव नहीं है। क्योंकि आईआईटी में सीटों की संख्या काफी कम है। जबकि जेईई देने वाले अभ्यर्थियों की संख्या लाखों में होती है। ऐसे में कुछ हजार अभ्यर्थियों को ही आईआईटी में दाखिला मिल पाता है। लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि अन्य अभ्यर्थियों का करयिर बेहतर नहीं हो सकता। इंजीनियरिंग के लिए आईआईटी देश का सर्वश्रेष्ठ संस्थान माना जाता है। लेकिन इसके अलावा भी कई ऐसे संस्थान हैं, जो गुणवत्ता और अच्छे करियर के मामले में आईआईटी से कम नहीं हैं। इतना ही नहीं, ये संस्थान जेईई एडवांस्ड के स्कोर पर दाखिला भी लेते हैं। हम आगे बता रहे हैं ऐसे संस्थानों के नाम...

विज्ञापन
विज्ञापन

  • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc) बेंगलुरू
  • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (IISER) - इसकी शाखाएं भोपाल, कोलकाता, मोहाली, पुणे, तिरुवनंतपुरम, तिरुपति और ब्रह्मपुर में हैं
  • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी (IIST), तिरुवनंतपुरम
  • राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोलियम टेक्नोलॉजी (RGIPT), रायबरेली
  • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी, विशाखापत्तनम

ये सभी संस्थान दाखिले के लिए अपना अलग कट-ऑप जारी करते हैं। हालांकि अभ्यर्थियों के लिए आईआईटी रूड़की द्वारा आयोजित ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) एडवांस्ड क्वालिफाई करना जरूरी होता है।  

बता दें कि ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) एडवांस्ड के नतीजों की घोषणा 14 जून 2019 को की गई थी। अभी ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) द्वारा काउंसलिंग की प्रक्रिया भी जारी है। इस बार करीब 11.47 लाख अभ्यर्थी जेईई मेन में शामिल हुए थे। इनमें से करीब 1.60 लाख अभ्यर्थियों ने जेईई एडवांस्ड के लिए रजिट्रेशन कराया था। मुंबई के कार्तिकेय गुप्ता ने जेईई एडवांस्ड 2019 में देशभर में पहली रैंक हासिल की थी। उन्हें 346 अंक मिले थे। जेईई मेन 2019 में कार्तिकेय गुप्ता को 18वीं रैंक मिली थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें