फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JMI के बाद जेएनयू बना फेसबुक लॉन्च करने वाला दूसरा केंद्रीय विश्वविद्यालय

Fri, 17 Apr 2020 03:24 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी यानी जेएनयू (The Jawaharlal Nehru University- JNU) ने गुरुवार को फेसबुक पेज लॉन्च किया है। बता दें कि इससे पहले जामिया मिलिया इस्लामिया (jamia millia islamia- JMI) राजधानी का एकमात्र ऐसा केंद्रीय विश्वविद्यालय था, जिसने फेसबुक, इंस्टाग्राम और लिंक्डइन पर भी अपनी जगह बनाई।
विज्ञापन


ध्यान दें कि अपने एक बयान में, वर्सेटी ने कहा कि उसने अपने फेसबुक पेज को आधिकारिक समाचार, सूचना, अन्य घटनाओं, मानव संसाधन विकास मंत्रालय की लाभकारी योजनाओं, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, अन्य सरकारी संस्थानों और महत्वपूर्ण संदेशों को छात्रों के साथ शेयर करने के लिए लॉन्च किया।

वर्सेटी ने यह भी कहा कि इसके माध्यम से छात्र, फैक्लटी और कर्मचारी वीडियो और चित्रों के जरिये अपनी सकारात्मक कहानियों और विचारों को साझा कर सकते हैं, जिससे हमारे देश को प्रेरित किया जा सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने ये भी जानकारी दी कि कारोना वायरस जैसी महामारी से बचाने के लिए विश्वविद्यालय सभी आवासीय छात्रों, कर्मचारियों और फैकल्टी के लिए सुरक्षा बनाए रखने के लिए.की पूरी कोशिश कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें