हर साल यूपी बोर्ड की परीक्षा देने के लिए 10वीं कक्षा के लाखों छात्र-छात्राएं बैठते हैं। उन सभी छात्रों के लिए बोर्ड अब एक नया बदलाव करने जा रहा है। अब दसवीं की परीक्षा के लिए छात्रों की आयुसीमा निर्धारित की जाएगी। बता दें कि यूपी बोर्ड ने सरकार को एक प्रस्ताव भेजा है जिसके तहत परीक्षार्थियों की न्यूनतम आयु 14 वर्ष और अधिकतम आयु 18 वर्ष होनी अनिवार्य है।
अभी तक बोर्ड ने उम्र सीमा को लेकर किसी भी प्रकार का नियम नहीं बनाया था। इसलिए परीक्षा में अधिकतम उम्र के बैठने वाले छात्र आसानी से इस परीक्षा को पास कर लेते थे। इसकी शिकायतें बोर्ड को अकसर सुनने में आती थीं। इसलिए बोर्ड ने सरकार को प्रस्ताव भेजा कि न्यूनतम 14 वर्ष और अधिकतम 18 वर्ष की आयुसीमा तय होनी चाहिए।