दिल्ली यूनिवर्सिटी के अंतर्गत 67 से अधिक कॉलेज चलते हैं। इन सबको मिलाकर विभिन्न पाठ्यक्रम की लगभग 64 हजार सीटें हैं। इसके लिए गत वर्ष 2.58 लाख से अधिक आवेदन आये थे।
इस वर्ष पहले दो दिनों में ही अब तक 50 हजार से अधिक छात्रों ने ऑनलाइन आवेदन कर दिया है।
एबीवीपी और एनएसयूआई छात्र संगठन नए छात्रों को प्रवेश में मदद करने के लिए हर वर्ष दिल्ली विश्वविद्यालय में अपने कैंप लगाते हैं। लेकिन इस बार सारी प्रक्रिया ऑनलाइन करने के कारण मदद भी ऑनलाइन हो हो गई है।
एबीवीपी के मीडिया प्रभारी आशुतोष सिंह ने बताया कि इस बार वे सोशल मीडिया के जरिये छात्रों को बता रहे हैं कि उन्हें प्रवेश लेने के लिए किस प्रकार के डाक्यूमेंट्स जमा करने हैं और इस वर्ष एडमिशन की प्रक्रिया क्या होगी।