NEET 2020: मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए होने वाली नीट परीक्षा के रिजल्ट में बड़ी गलती सामने आई है। नीट मार्कशीट में फेल हुआ छात्र संशोधित मार्कशीट के बाद एसटी कैटेगिरी में ऑल इंडिया टॉपर निकला है। दरअसल, नीट रिजल्ट की घोषणा में फेल निकलने के बाद छात्र ने ओएमआर शीट और 'आंसर की' के आधार पर अपने रिजल्ट को चुनौती दी, जिसके बाद उसकी कॉपी फिर जांचने के बाद उसे एसटी कैटेगिरी में ऑल इंडिया टॉपर घोषित किया गया है।