फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UGC NET Result 2022: एनटीए ने जारी किया यूजीसी नेट का परिणाम, यहां से करें डाउनलोड

Sun, 30 Oct 2022 03:12 PM IST
सौरभ पांडे एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UGC NET Result 2022:  एनटीए ने यूजीसी नेट का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपने संबंधित स्कोर देख सकते हैं।
विज्ञापन
UGC NET JRF 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UGC NET Result 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग नेट (UGC NET 2022) का रिजल्ट  जारी कर दिया है। एनटीए ने दिसंबर 2021 और जून 2022 के मर्ज किए गए चक्रों के परिणाम को एक साथ जारी किया है। जो उम्मीदवार इन परीक्षाओं में शामिल हुए थे, वे यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in और ntaresults.nic.in पर जाकर अपने संबंधित स्कोर देख सकते हैं। परिणाम देखने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।
विज्ञापन


 

उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों को निर्धारित करने के लिए नॉर्मलाइजेशन का उपयोग किया गया है। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार को यूजीसी नेट 'जेआरएफ सहायक प्रोफेसर' और 'सहायक प्रोफेसर' के लिए योग्य माना जाएगा यदि वह पेपर I और II में कम से कम 40 प्रतिशत कुल अंक प्राप्त करता है। वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को कुल 35 फीसदी अंक मिलने चाहिए।
 

UGC NET Result 2022: ऐसे डाउनलोड करें परिणाम
  • सबसे पहले यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • परीक्षा के अंकों की जांच के लिए संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • आपको एक नए लॉगिन पेज पर ले जाया जाएगा।
  • अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • स्कोरकार्ड स्क्रीन पर डिसप्ले होगा। 
  • स्कोरकार्ड पर दर्ज सभी विवरणों की जांच करें और इसे डाउनलोड करें।
  • स्कोरकार्ड का प्रिंटआउट अपने पास रख लें।

UGC NET Result 2022: कोरोना के कारण स्थगित हुई थी परीक्षा
UGC NET दिसंबर 2021 और जून 2022 की परीक्षा एक साथ आयोजित की गई थी। क्योंकि COVID-19 महामारी के कारण दिसंबर 2021 की परीक्षा स्थगित कर दी गई थी। एनटीए ने उम्मीदवारों पर प्रभाव को कम करने और परीक्षा चक्र को अधिक सरल बनाने के लिए दिसंबर 2021 और जून 2022 चक्रों को एक साथ कराने का निर्णय लिया।
 
विज्ञापन

UGC NET Result 2022: चार चरणों में आयोजित हुई थी परीक्षा
इस साल, UGC NET 2022 चार चरणों में आयोजित किया गया था। प्रथम चरण का आयोजन 9 से 12 जुलाई तक, द्वितीय चरण का आयोजन 20 से 23 सितंबर तक, तीसरे चरण का आयोजन 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक और चौथे चरण का आयोजन 8 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक किया गया था। यूजीसी नेट भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में 'सहायक प्रोफेसर' और 'जूनियर रिसर्च फेलोशिप और सहायक प्रोफेसर' पदों के लिए भारतीय नागरिकों की पात्रता निर्धारित करने के लिए आयोजित किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें