फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telangana Board SSC 2019: कल आ रहे हैं 10वीं के परिणाम, बोर्ड ने बताया समय

Sun, 12 May 2019 01:48 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
तेलंगाना बोर्ड SSC रिजल्ट 2019 अपडेट: तेलंगाना बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (TBSE) कल, 13 मई को तेलंगाना बोर्ड टीएस एसएससी रिजल्ट 2019 घोषित करेगा।
विज्ञापन


नवीनतम अपडेट के अनुसार, TBSE अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सुबह 11.30 बजे तेलंगाना बोर्ड एसएससी रिजल्ट 2019 की घोषणा करेगा। उम्मीदवार, जो 16 मार्च से 2 अप्रैल के बीच आयोजित तेलंगाना बोर्ड टीएस एसएससी परीक्षा 2019 के लिए उपस्थित हुए थे, आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

ऐसे करें अपने परिणाम की जांच-

चरण 1. तेलंगाना राज्य माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (TSBSE) की आधिकारिक वेबसाइट bse.telangana.gov.in पर लॉग इन करें।

चरण 2. आवश्यक विवरण भरें फिर सबमिट करें।

चरण 3. आपका टीएस एसएससी परिणाम 2019 स्क्रीन पर दिखाई देगा।

चरण 4. इसे डाउनलोड करें और इसका एक प्रिंट-आउट रखें।

अपना परिणाम के लिए यहां क्लिक करें। (लिंक अभी सक्रिय नहीं है)

इस साल, तेलंगाना एसएससी परीक्षा में 5,52,302 छात्रों ने परीक्षा दी, जिसमें 115523 स्कूलों के 2,55,318 लड़के और 2,52,492 लड़कियां शामिल थीं। कुल में से, 5,07,810 नियमित छात्रों के रूप में पंजीकृत थे, जबकि 44,492 निजी स्कूल के उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल, 2018 में, 5,38,867 कुल छात्रों में से, 83.78% ने टीएस एसएससी परिणाम पास किया। तेलंगाना 10वीं की परीक्षा 2018 में 85.14% लड़कियों और 82.46% लड़कों द्वारा उत्तीर्ण की गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें