फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक दिवस 2026: क्या आप हैं जीके के मास्टर? टीचर्स डे पर खुद को परखें इन 20 सवाल-जवाब से

Fri, 04 Sep 2026 04:03 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

शिक्षक दिवस सिर्फ शिक्षकों को सम्मान देने का दिन नहीं है, बल्कि शिक्षा और उससे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों को जानने का भी अवसर है। अगर आपको लगता है कि आपकी सामान्य ज्ञान पर अच्छी पकड़ है, तो शिक्षक दिवस से जुड़े इन 20 सवाल-जवाब के जरिए खुद को परखिए और अपनी तैयारी का आकलन कीजिए।
विज्ञापन
शिक्षक दिवस 2026 - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिक्षक हमारे जीवन में अहम भूमिका निभाते हैं। वे न केवल हमें पढ़ाई का ज्ञान देते हैं, बल्कि सही और गलत में अंतर समझाकर जीवन में आगे बढ़ने का रास्ता भी दिखाते हैं। शिक्षकों के योगदान को सम्मान देने के लिए भारत में हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। यह दिन भारत के पूर्व राष्ट्रपति और महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के रूप में मनाया जाता है।

विज्ञापन


शिक्षक दिवस के मौके पर हम अपने शिक्षकों के योगदान को याद करते हैं। अगर आप अपनी जीके की जानकारी परखना चाहते हैं, तो शिक्षक दिवस से जुड़े ये 20 सवाल-जवाब जरूर हल करें। ये सवाल प्रतियोगी परीक्षाओं और क्विज के लिए भी काम आ सकते हैं।

सवाल 1: डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारत के कौन-से राष्ट्रपति थे?

उत्तर: डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारत के दूसरे राष्ट्रपति थे। उन्होंने 1962 से 1967 तक देश के राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया।

सवाल 2: भारत में पहली बार शिक्षक दिवस कब मनाया गया था?

उत्तर: भारत में पहली बार शिक्षक दिवस 5 सितंबर 1962 को मनाया गया था। इसी दिन डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म हुआ था।

सवाल 3: विश्व शिक्षक दिवस की शुरुआत किस वर्ष हुई?

उत्तर: विश्व शिक्षक दिवस की शुरुआत वर्ष 1994 में हुई थी। हर साल 5 अक्टूबर को विश्व शिक्षक दिवस मनाया जाता है।

सवाल 4: यूनेस्को-ILO की शिक्षकों की स्थिति संबंधी सिफारिश किस वर्ष जारी हुई थी?

उत्तर: शिक्षकों की स्थिति से जुड़ी यूनेस्को-ILO की सिफारिश वर्ष 1966 में जारी की गई थी। इसमें शिक्षकों के अधिकारों और काम की परिस्थितियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे शामिल थे।

सवाल 5: चीन में शिक्षक दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर: चीन में हर साल 10 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। इस दिन शिक्षकों के योगदान और शिक्षा के क्षेत्र में उनकी भूमिका को सम्मान दिया जाता है।

सवाल 6: पाकिस्तान में शिक्षक दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर: पाकिस्तान में शिक्षक दिवस हर साल 5 अक्तूबर को मनाया जाता है। यह तारीख विश्व शिक्षक दिवस के साथ ही पड़ती है।

सवाल 7: डॉ. राधाकृष्णन को भारत रत्न कब मिला था?

उत्तर: डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को वर्ष 1954 में भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

सवाल 8: भारत के पहले उपराष्ट्रपति कौन थे?

उत्तर: डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारत के पहले उपराष्ट्रपति थे। उन्होंने वर्ष 1952 से 1962 तक इस पद पर कार्य किया।

सवाल 9: सावित्रीबाई फुले ने लड़कियों का पहला स्कूल किस शहर में खोला था?

उत्तर: सावित्रीबाई फुले ने अपने पति ज्योतिराव फुले के साथ मिलकर वर्ष 1848 में पुणे में लड़कियों के लिए पहला स्कूल शुरू किया था।

सवाल 10: विश्व शिक्षक दिवस का आयोजन किस संस्था के नेतृत्व में होता है?

उत्तर: विश्व शिक्षक दिवस का आयोजन यूनेस्को के नेतृत्व में किया जाता है। यह दिन दुनिया भर में शिक्षकों के योगदान और शिक्षा के महत्व को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है।

सवाल 11: डॉ. राधाकृष्णन किस विश्वविद्यालय के कुलपति रहे थे?

उत्तर: डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन आंध्र विश्वविद्यालय के कुलपति रहे थे। इसके अलावा उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में भी जिम्मेदारी संभाली थी।

सवाल 12: यूनेस्को का मुख्यालय कहां स्थित है?

उत्तर: यूनेस्को का मुख्यालय पेरिस, फ्रांस में स्थित है। यह संयुक्त राष्ट्र की शिक्षा, विज्ञान और संस्कृति से जुड़ी प्रमुख संस्था है।

सवाल 13: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार किस मंत्रालय द्वारा दिए जाते हैं?

उत्तर: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की ओर से दिए जाते हैं। इन पुरस्कारों के जरिए उत्कृष्ट शिक्षकों के योगदान को सम्मानित किया जाता है।

सवाल 14: राष्ट्रपति बनने से पहले डॉ. राधाकृष्णन किस पद पर थे?

उत्तर: राष्ट्रपति बनने से पहले डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारत के उपराष्ट्रपति थे। उन्होंने 1952 से 1962 तक देश के पहले उपराष्ट्रपति के रूप में कार्य किया।

सवाल 15: नई शिक्षा नीति (NEP) किस वर्ष लागू की गई?

उत्तर: भारत की नई शिक्षा नीति यानी NEP को वर्ष 2020 में मंजूरी दी गई थी। इसका उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था में कई बड़े बदलाव करना और इसे अधिक समग्र एवं कौशल आधारित बनाना है।

विज्ञापन

सवाल 16: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार किसके द्वारा प्रदान किए जाते हैं?

उत्तर: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किए जाते हैं। यह पुरस्कार देश के उत्कृष्ट शिक्षकों को उनके योगदान और बेहतर कार्य के लिए दिया जाता है।

सवाल 17: विश्व शिक्षक दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर: विश्व शिक्षक दिवस हर साल 5 अक्तूबर को मनाया जाता है। यह दिन शिक्षकों के योगदान को सम्मान देने और शिक्षा के क्षेत्र में उनकी भूमिका को याद करने के लिए मनाया जाता है।

सवाल 18: डॉ. राधाकृष्णन का जन्म वर्तमान किस राज्य में हुआ था?

उत्तर: डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म 5 सितंबर 1888 को वर्तमान तमिलनाडु के तिरुत्तनी में हुआ था। वे महान दार्शनिक, शिक्षक और शिक्षाविद् के रूप में प्रसिद्ध थे।

सवाल 19: शिक्षक दिवस मनाने का विचार किस अवसर से जुड़ा था?

उत्तर: भारत में शिक्षक दिवस मनाने का विचार डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन से जुड़ा है। जब उनके कुछ छात्रों ने उनका जन्मदिन मनाने की इच्छा जताई, तो उन्होंने इसे शिक्षक दिवस के रूप में मनाने का सुझाव दिया था।

सवाल 20: आधुनिक भारत में शिक्षा क्रांति का अग्रदूत किस दंपति को माना जाता है?

उत्तर: ज्योतिराव फुले और सावित्रीबाई फुले को आधुनिक भारत में शिक्षा क्रांति के अग्रदूतों में माना जाता है। दोनों ने खासतौर पर लड़कियों और वंचित वर्गों की शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण काम किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें