कौन लोग अपने सुझाव भेज सकते हैं?
हाई-पावर्ड टास्क फोर्स ने समाज के अलग-अलग वर्गों से सुझाव आमंत्रित किए हैं। इसमें शामिल हैं:
- छात्र
- अभिभावक
- शिक्षक
- आम नागरिक
इनसे परीक्षा प्रक्रिया को बेहतर बनाने के लिए रचनात्मक सुझाव और सिफारिशें देने की अपील की गई है।
सुझाव कैसे भेज सकते हैं?
लोग अपने सुझाव आधिकारिक माध्यमों से भेज सकते हैं। इसके लिए वेबसाइट, ईमेल, व्हाट्सऐप और टोल-फ्री हेल्पलाइन की सुविधा दी गई है।
- वेबसाइट: examreforms-taskforce.dopt.gov.in
- ईमेल: ExamReformsTaskforce@dopt.gov.in
- व्हाट्सऐप: +91 7827042830 पर “hptf” लिखकर भेजें।
- टोल-फ्री हेल्पलाइन: 1800-180-4747
सुझाव भेजने की अंतिम तारीख क्या है?
सुझाव और सिफारिशें भेजने की अंतिम तारीख 13 सितंबर 2026 है। इच्छुक छात्र, अभिभावक, शिक्षक और नागरिक निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने सुझाव भेज सकते हैं। इस पहल का मकसद देश में ऐसी परीक्षा व्यवस्था तैयार करना है, जो मजबूत, पारदर्शी और छात्र-केंद्रित हो।