फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TBJEE 2023 Registration: त्रिपुरा संयुक्त प्रवेश परीक्षा के आवेदन का आज आखिरी मौका, जल्दी करें अप्लाई

Sat, 18 Feb 2023 04:44 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

TBJEE 2023 : त्रिपुरा संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन का आज यानी 18 फरवरी 2023 आखिरी दिन है। उम्मीदवारों को जल्द से जल्द आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करना होगा।
 
विज्ञापन
JEE Main 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

TBJEE 2023 Registration Last Date: त्रिपुरा संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (TBJEE) आज यानी 18 फरवरी 2023 को त्रिपुरा संयुक्त प्रवेश परीक्षा (TJEE-2023) के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया को समाप्त कर देगा। जिन उम्मीदवारों ने टीबीजेईई 2023 के लिए आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट tbjee.nic.in के माध्यम से आज ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

 

उम्मीदवार 20 फरवरी से 24 फरवरी, 2023 तक अपने आवेदन फॉर्म में बदलाव कर सकेंगे। त्रिपुरा संयुक्त प्रवेश परीक्षा, 25 अप्रैल, 2023 को तीन पालियों में होगी। सुबह 11.00 बजे से दोपहर 12.30 बजे (भौतिकी और रसायन विज्ञान), दोपहर 1.30 बजे से 2.15 बजे (जीव विज्ञान), और दोपहर 2.45 बजे से 3.30 बजे (गणित) की परीक्षा आयोजित होने वाली है।
 

टीबीजेईई 2023 परीक्षा धर्मनगर, कैलाशहर, अंबासा, उदयपुर, संतिरबाजार और अगरतला शहरों में आयोजित की जाएगी। टीबीजेईई 2023 के लिए सामान्य पुरुष आवेदकों के लिए आवेदन शुल्क 550 रुपये है। एससी/एसटी पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 450 रुपये है। सभी महिला और बीपीएल (पुरुष और महिला) उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 350 रुपये का भुगतान करना होगा।
 
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • पहले आधिकारिक वेबसाइट tbjee.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, “त्रिपुरा संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करें” पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण पूरा करें, लॉगइन करें और आवेदन पत्र भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
  • डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें