फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TBJEE 2023 Revised Answer Key: त्रिपुरा जेईई परीक्षा की संशोधित उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें चेक

Wed, 03 May 2023 11:39 AM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

TJEE Answer Key 2023: त्रिपुरा संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (TBJEE) ने त्रिपुरा संयुक्त प्रवेश परीक्षा (TJEE) की संशोधित उत्तर कुंजी जारी कर दी है।
विज्ञापन
JEE Main 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

TBJEE 2023 Revised Answer Key: त्रिपुरा संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड ( TBJEE) ने त्रिपुरा संयुक्त प्रवेश परीक्षा (TJEE) की संशोधित उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट tbjee.nic.in के माध्यम से संशोधित उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

उम्मीदवार ध्यान रखें कि जारी की गई उत्तर कुंजी प्रोविजनल है। उम्मीदवारों को यदि उत्तर कुंजी को लेकर कोई आपत्ति होगी तो उन्हें इसमें बदलाव कराने का मौका दिया जाएगा। आपत्ति दर्ज कराने के लिए विंडो 30 अप्रैल को खोल दी गई है और आपत्तियां उठाने की समय सीमा छह मई, 2023 तक है।

आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि उम्मीदवार ध्यान दें कि बोर्ड ने विशेषज्ञ की टिप्पणियों के आधार पर भौतिकी की संशोधित उत्तर कुंजी जारी की है। “विशेषज्ञ की टिप्पणियों के आधार पर, भौतिकी की उत्तर कुंजी को संशोधित किया गया है और तदनुसार भौतिकी के लिए संशोधित मॉडल उत्तर कुंजी को प्रतिक्रिया के लिए अपलोड किया गया है, अन्य उत्तर कुंजी पहले की तरह ही हैं। 

टीबीजेईई 2023 के लिए अंतिम उत्तर कुंजी सभी संबंधित विशेषज्ञों की प्रतिक्रिया पर उचित विचार करने के बाद तय समय में जारी की जाएगी। फाइनल आंसर की अपलोड होने के कुछ दिनों बाद इसका रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

TBJEE ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - tbjee.nic.in पर जाएं।

  • फिर लिंक “संशोधित मॉडल उत्तर कुंजी 2023” चुनें।

  • उत्तर कुंजी स्क्रीन पर होगी।

  • उत्तर कुंजी पीडीएफ डाउनलोड करें।

  • अब इसकी एक प्रति अपने पास रखें।

  • यदि आपको कोई आपत्ति उठानी है, तो प्रतिक्रिया मेल आईडी -tbjeefeedback@gmail.com पर भेजें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें