TBJEE 2023 Registration Last Date Soon: त्रिपुरा संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (TBJEE) कल यानी 12 फरवरी 2023 को त्रिपुरा संयुक्त प्रवेश परीक्षा (TJEE-2023) के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया को समाप्त कर देगा। जिन उम्मीदवारों ने टीबीजेईई 2023 के लिए आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट tbjee.nic.in के माध्यम से कल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
त्रिपुरा संयुक्त प्रवेश परीक्षा, 25 अप्रैल, 2023 को तीन पालियों में होगी। परीक्षा धर्मनगर, कैलाशहर, अंबासा, उदयपुर, संतिरबाजार और अगरतला में आयोजित की जाएगी।
टीबीजेईई 2023 के लिए सामान्य पुरुष आवेदकों के लिए आवेदन शुल्क 550 रुपये है। एससी/एसटी पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 450 रुपये है। सभी महिला और बीपीएल (पुरुष और महिला) उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 350 रुपये का भुगतान करना होगा।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट tbjee.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, “त्रिपुरा संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करें” पर क्लिक करें।
- रजिस्टर करें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन जमा करें।
- शुल्क का भुगतान करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट ले लें।