TNPSC Admit card 2022: परीक्षा तिथि की जानकारी
एडमिट कार्ड को सफलतापूर्वक डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पर छपे सभी विवरणों, जैसे नाम, फोटो, हस्ताक्षर, परीक्षा की तारीख, परीक्षा विवरण आदि को ध्यान से देखना चाहिए। आयोग दिए गए पदों के लिए 6 नवंबर 2022 को परीक्षा आयोजित करेगा। परीक्षा में दो पेपर शामिल होंगे। पेपर I सुबह की पाली में होगा, जबकि पेपर II दोपहर की पाली में होगा। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य 1089 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 798 फील्ड सर्वेयर के पदों के लिए, 236 ड्राफ्ट्समैन के पद के लिए और 55 सर्वेयर-कम-असिस्टेंट ड्राफ्ट्समैन के पद के लिए हैं।
TNPSC Admit card 2022: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
टीएनपीएससी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को दी गई प्रक्रिया का पालन करना होगा।
- सबसे पहले TNPSC की आधिकारिक वेबसाइट tnpsc.gov.in पर लॉग इन करें।
- 'पंजीकृत उपयोगकर्ता' पर क्लिक करें।
- इसके बाद, 'पहले से पंजीकृत' टैब पर क्लिक करें।
- आप एक नए लॉग-इन पेज पर पहुंचेंगे।
- अपने वैध लॉग-इन क्रेडेंशियल दर्ज करें और 'सबमिट' बटन दबाएं।
- प्रवेश पत्र देखें और इसे डाउनलोड करें।
- इसका प्रिंटआउट प्राप्त करें।